मध्य एशिया के किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान और कजाकिस्तान में बिजली गुल
फाइल फ़ोटो


अल्माटी : मध्य एशिया के तीन देश मंगलवार को अंधेरे में डूब गए। इसकी वजह कजाकिस्तान में एक बड़ी पावर लाइन थी जो ठप हो गई थी। इससे कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के कई शहरों में ब्लैकआउट हो गया और लोगों को बिना बिजली के रहने पड़ा। हालांकि, अब इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई को रिस्टोर कर दिया गया है।

कजाकिस्तान में क्रिप्टो करेंसी की माइनिंग के कारण बिजली खपत में काफी ज्यादा उछाल आया है। इस वजह से भी ग्रिड पर दबाव बढ़ा है। ऐसे में कजाकिस्तान ने 24 जनवरी से 31 जनवरी तक क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग करने वाली कंपनियों को ब्लॉक कर दिया है। क्रिप्टो माइनिंग में सॉफ्टवेयर के जरिए पजल्स को सॉल्व करके नई करेंसी प्रड्यूज की जाती है। इस प्रोसेस में काफी ज्यादा बिजली खर्च होती है।

ये तीनों देश पहले सोवियत संघ का हिस्सा थे और इनके ग्रिड कजाकिस्तान के माध्यम से रशियन पावर ग्रिड से आपस में जुड़े हुए हैं। लेकिन कजाकिस्तान की नॉर्थ-साउथ पावर लाइन इमरजेंसी इनबैलेंस के कारण ठप पड़ गई। कजाकिस्तान के नेशनल इलेक्ट्रिसिटी प्रोवाइडर KEGOS ने इसकी जानकारी दी।

ब्लैक आउट के बाद उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के अधिकारियों ने कहा था कि वे इमरजेंसी शटडाउन के बाद पावर प्लांट्स को फिर से शुरू कर रहे हैं। उज्बेकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि कजाकिस्तान के पावर ग्रिड में एक दुर्घटना के कारण बिजली गुल हो गई थी। इससे करीब 530 लाइन पर वोल्टेज और फ्रीक्वेंसी में बदलाव आया और यूनिफाइड पावर ग्रिड से जुड़ी उज्बेक पावर ग्रिड डैमेज हो गई।ब्लैकआउट के लिए जिम्मेदार कारणों का अभी साफ तौर पर पता नहीं लगा है।

बिजली कटने से कई शहरों में पानी आपूर्ति बंद हो गई। अल्माटी एयरपोर्ट सामान्य रूप से काम कर रहा था, लेकिन ताशकंद के एयरपोर्ट ने बिजली की कमी के कारण उड़ानें और मेट्रो बंद कर दिया गया। वहीं, बिश्केक का हवाई अड्डा कम क्षमता पर काम कर रहा था।


अधिक विदेश की खबरें

ट्रंप ने रद्द किया US डेलिगेशन का पाकिस्तान दौरा, बोले-नहीं करेंगे  18 घंटे सफर, और भी हैं विकल्प

ट्रंप ने रद्द किया US डेलिगेशन का पाकिस्तान दौरा, बोले-नहीं करेंगे 18 घंटे सफर, और भी हैं विकल्प ..

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता को लेकर पाकिस्तान जाने ......

.होटल में फायरिंग के बाद मेज के नीचे छिपे ट्रंप...खौफ में मेलानिया, अंधाधुंध फायरिंग का VIDEO आया सामने

.होटल में फायरिंग के बाद मेज के नीचे छिपे ट्रंप...खौफ में मेलानिया, अंधाधुंध फायरिंग का VIDEO आया सामने ..

वाशिंगटन हिल्टन होटल में हुई फायरिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर ......