रूस ने यूक्रेन पर किया मिसाइल से हमला, लाइव वीडियो आया सामने
यूक्रेन पर हमले का लाइव वीडियो


कीव : रूस ने यूक्रेन में तबाही मचा रखी है. चारों ओर तबाही ही की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं. लोग सड़कों पर इधर उधर भागते नजर आ रहे हैं. सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों को रूस की तोपें निशाना बना रही है. जिसकी वजह से यहां काफी नुकसान हुआ है. इस बीच एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया जिसे देखकर आप भी सहम उठेंगे.

वीडियो में देखा जा सकता है रूस के राष्ट्रपति के आदेश के बाद यूक्रेन का क्या मंजर है. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स साइकिल पर सवार होकर जा रहा है, इसी बीच हवाई हमला होता है और  तेज धमाके के साथ चारों तरफ आग का मंजर दिखाई देने लगता है. धमाके के बाद शख्स रोड पर गिर जाता है.

मारे जा रहे निर्दोष नागरिक
गौरतलब है गुरुवार को रूस ने एक साथ यूक्रेन के कई ठिकानों को निशाना बनाकर उसपर हमला किया था. ये हमले अभी भी जारी हैं. अभी तक  सामने आई है उसमे रूसी सेना ने यूक्रेन के 137 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया है. इसमें सेना के लोग भी शामिल हैं. हजारों लोग घायल हैं. बताया जा रहा है रूस लगातार यूक्रेन पर बमबारी कर रहा है, जिसमें निर्दोष लोग भी मारे जा रहे हैं. 




आसरा खोज रहे बदहवास लोग
इससे पहले, एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते दिखाई दे रहे रहे हैं. बदहवास लोग सिर्फ एक आसरा खोज रहे हैं, ताकि वह बच सकें. इसी बीच, यूक्रेन के आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की आशंका जताई है कि शुक्रवार का दिन यूक्रेन के लिए ब्लैक फ्राइडे साबित हो सकता है, क्योंकि रूस ने अपने हमले कई गुना बढ़ा दिए हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

हूती विद्रोहियों की मिसाइल स्ट्राइक से थर्राया सऊदी अरब; किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट अनिश्चितकाल के लिए बंद।

हूती विद्रोहियों की मिसाइल स्ट्राइक से थर्राया सऊदी अरब; किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट अनिश्चितकाल के लिए बंद।..

यमन के हूती विद्रोहियों ने इस हमले की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि उन्होंने ......