रूस में हवाई हमले तेज लेकिन शहरों के कब्जे में आई कमी
File Photo


वाशिंगटन : रूस ने यूक्रेन के विभिन्न शहरों पर क़ब्ज़ा करने की नीति में बदलाव लाते हुए गुरुवार को एकाएक मिसाइलों और राकेट लॉन्चरों से हमले में तेज़ी लानी शुरू कर दी है। इससे बंकरों में दिन रात बिताने वाले हज़ारों निरीह और असहाय लोगों को गोला बारूद का सामना करना पड़ रहा है। 

इस युद्ध में रूस के अभी तक सात हज़ार सैनिकों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। इसे देखते हुए रूस ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है।

अमेरिकी मीडिया से आ रही रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि गुरुवार को खारकीव के दक्षिण में बीस मील दूर मेरफ़ॉ उपनगर के एक स्कूल और सामुदायिक भवन पर मिसाइलों और रॉकेट से हमला कर 21 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया जबकि 25 लोग घायल हो गए।

इससे पूर्व पोर्ट सिटी मरियोपोल के एक रंगमंच थिएटर पर मिसाइलों और गोला बारूद से हमला किया गया था। इस थिएटर के भूमिगत तल में एक हजार लोग जान बचाकर रह रहे थे।इनमें से कितने मारे गए हैं, ज़ायजा लिया जा रहा है और बचाव टीम की ओर से लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ट्रंप ने रद्द किया US डेलिगेशन का पाकिस्तान दौरा, बोले-नहीं करेंगे  18 घंटे सफर, और भी हैं विकल्प

ट्रंप ने रद्द किया US डेलिगेशन का पाकिस्तान दौरा, बोले-नहीं करेंगे 18 घंटे सफर, और भी हैं विकल्प ..

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता को लेकर पाकिस्तान जाने ......

.होटल में फायरिंग के बाद मेज के नीचे छिपे ट्रंप...खौफ में मेलानिया, अंधाधुंध फायरिंग का VIDEO आया सामने

.होटल में फायरिंग के बाद मेज के नीचे छिपे ट्रंप...खौफ में मेलानिया, अंधाधुंध फायरिंग का VIDEO आया सामने ..

वाशिंगटन हिल्टन होटल में हुई फायरिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर ......