कैलिफोर्निया में चली ताबड़तोड़ गोलियां, छह की मौत, नौ घायल
सांकेतिक तस्वीर


कैलिफोर्निया : कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में एक गोलीबारी की घटना में छह लोगों की मौत हो गई है जबकि नौ घायल हो गए। स्थानीय पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में यह घटना रविवार को तड़के हुई। सैक्रामेंटो पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि गोलीबारी में अधिकारियों ने कम से कम 15 पीड़ितों का पता लगाया है, जिनमें छह लोग मारे गए हैं।

ट्वीटर पर जारी एक वीडियो में लोगों को सड़क पर भागते हुए दिखाया गया है। भागते हुए लोगों के बीच गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है। वीडियो में मौके पर मौजूद कई एंबुलेंस भी नजर आ रही हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि मौके पर जवानों की बड़ी मौजूदगी रहेगी। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब रूस और अमेरिका के बीच रिश्ते बिगड़े हैं।

ये घटनाएं ऐसे समय सामने आई है जब रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। यही नहीं दुनिया के तमाम देश इस टकराव की आंच से प्रभावित हो रहे हैं। रूस और अमेरिका के बीच मतभेद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बातचीत और सुलह समझौते की कोशिश नाकाम रही है। ईंधन की कीमतों में आई तेजी ने भी मुश्किलों को बढ़ाने का काम किया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ट्रंप ने रद्द किया US डेलिगेशन का पाकिस्तान दौरा, बोले-नहीं करेंगे  18 घंटे सफर, और भी हैं विकल्प

ट्रंप ने रद्द किया US डेलिगेशन का पाकिस्तान दौरा, बोले-नहीं करेंगे 18 घंटे सफर, और भी हैं विकल्प ..

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता को लेकर पाकिस्तान जाने ......

.होटल में फायरिंग के बाद मेज के नीचे छिपे ट्रंप...खौफ में मेलानिया, अंधाधुंध फायरिंग का VIDEO आया सामने

.होटल में फायरिंग के बाद मेज के नीचे छिपे ट्रंप...खौफ में मेलानिया, अंधाधुंध फायरिंग का VIDEO आया सामने ..

वाशिंगटन हिल्टन होटल में हुई फायरिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर ......