पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर बरसाए बम, छह की मौत
हमले के बाद का दृश्य


काबुल :  पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकियों के हमले में सेना के सात जवानों की मौत का बदला लेने के लिए पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर युद्धक विमानों से गोले बरसाए । इस हमले में छह लोगों की मौत हुई है। तालिबान और पाकिस्तान सेना के बीच गोलीबारी भी हुई है।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान में सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना के सात जवान मारे गए थे। वहां लगातार टीटीपी आतंकी सेना व पुलिस पर हमले कर रहे हैं। अब पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के कुनार, खोस्त और चोगम और पेचामेला पर हवाई बमबारी की। दावा किया गया है कि पाकिस्तानी हमलों में एक महिला और पांच बच्चों की मौत हो गई है।

अफगानिस्तान के कुनार और खोस्त प्रांत पाकिस्तान सीमा के पास स्थित हैं। टीटीपी ठिकानों पर पाकिस्तानी हमलों के जवाब में तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच भारी गोलीबारी भी हुई है। हमले में पाकिस्तानी सेना द्वारा तुर्की से मिले ड्रोन, टीबी-2 का इस्तेमाल किये जाने की जानकारी भी सामने आ रही है। दावा किया गया है कि खोस्त और कुनार क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ तालिबान अतिरिक्त सैन्य बल जुटा रहा है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ट्रंप ने रद्द किया US डेलिगेशन का पाकिस्तान दौरा, बोले-नहीं करेंगे  18 घंटे सफर, और भी हैं विकल्प

ट्रंप ने रद्द किया US डेलिगेशन का पाकिस्तान दौरा, बोले-नहीं करेंगे 18 घंटे सफर, और भी हैं विकल्प ..

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता को लेकर पाकिस्तान जाने ......

.होटल में फायरिंग के बाद मेज के नीचे छिपे ट्रंप...खौफ में मेलानिया, अंधाधुंध फायरिंग का VIDEO आया सामने

.होटल में फायरिंग के बाद मेज के नीचे छिपे ट्रंप...खौफ में मेलानिया, अंधाधुंध फायरिंग का VIDEO आया सामने ..

वाशिंगटन हिल्टन होटल में हुई फायरिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर ......