रूसी हमले में यूक्रेन के 2982 नागरिकों और 3000 से ज्यादा सैनिकों की मौत
File Photo


कीव :  यूक्रेन पर रूस के हमले का आठवां सप्ताह चल रहा है। शनिवार को 52वें दिन में प्रवेश कर चुके युद्ध को लेकर दोनों देशों की ओर से पीछे हटने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। इस बीच अब तक के युद्ध में यूक्रेन के 2982 नागरिकों और 3000 से ज्यादा सैनिकों के जान गंवाने के आंकड़े सामने आए हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध दिन प्रति दिन गंभीर रूप लेता जा रहा है। दोनों तरफ से आक्रामकता घटने का नाम नहीं ले रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन तो और ज्यादा आक्रामक नजर आ रहे हैं। रूस ने अमेरिका को भी यूक्रेन की सैन्य मदद को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। रूस का हमला यूक्रेन में सैनिकों के साथ आम नागरिकों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है।

संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से दावा किया गया है कि रूस के हमले में अब तक यूक्रेन के 2982 नागरिकों की मौत हो चुकी है। साथ ही 2651 लोगों के घायल होने की भी सूचना है। वैसे दावा किया गया कि वास्तविक आंकड़े इससे भी अधिक हो सकते हैं। नागरिकों के अलावा यूक्रेन के सैनिकों को भी युद्ध में खूब जान गंवानी पड़ रही है। 


यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने युद्ध में यूक्रेन के तीन हजार से अधिक सैनिकों की मौत का दावा किया है। जेलेंस्की के अनुसार अब तक के युद्ध में 10 हजार से ज्यादा सैनिक घायल भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि रूस की सेना यूक्रेन के कई शहरों में लगातार बमबारी कर रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ट्रंप ने रद्द किया US डेलिगेशन का पाकिस्तान दौरा, बोले-नहीं करेंगे  18 घंटे सफर, और भी हैं विकल्प

ट्रंप ने रद्द किया US डेलिगेशन का पाकिस्तान दौरा, बोले-नहीं करेंगे 18 घंटे सफर, और भी हैं विकल्प ..

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता को लेकर पाकिस्तान जाने ......

.होटल में फायरिंग के बाद मेज के नीचे छिपे ट्रंप...खौफ में मेलानिया, अंधाधुंध फायरिंग का VIDEO आया सामने

.होटल में फायरिंग के बाद मेज के नीचे छिपे ट्रंप...खौफ में मेलानिया, अंधाधुंध फायरिंग का VIDEO आया सामने ..

वाशिंगटन हिल्टन होटल में हुई फायरिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर ......