मरियम नवाज की सेना प्रमुख टिप्पणी, पाकिस्तान सेना नाराज
मरियम नवाज


इस्लामाबाद : प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की भतीजी और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज द्वारा सेना प्रमुख पर की गई टिप्पणी से पाकिस्तान सेना नाराज हो गई है। मरियम ने कहा कि सेना प्रमुख को एक ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जिसकी प्रतिष्ठा बेदाग हो। जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने राजनेताओं को बेबुनियाद बयान देने से बचने की नसीहत दे डाली।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने गुरुवार को कहा कि सेना प्रमुख को एक ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जिसकी प्रतिष्ठा बेदाग और जो किसी भी आलोचना या संदेह से मुक्त हो। रिपोर्ट के मुताबिक मरियम ने गुरुवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के बाहर एक संवाददाता सम्मेलन में रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की टिप्पणियों के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही है। आसिफ ने कहा था कि आईएसआई के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के नाम पर विचार किया जा सकता है।

हाल के दिनों में सिर्फ मरियम ही नहीं पाकिस्तान के कई नेताओं ने आर्मी चीफ के रिटायरमेंट और नए आर्मी चीफ पर अपनी राय रखते हुए टिप्पणियां की हैं। मरियम ने इससे पहले जनरल फैज हमीद पर तल्ख टिप्पणी की थी। फतेह जंग में पिछले हफ्ते एक रैली को संबोधित करते हुए मरियम ने इमरान खान के एक पॉडकास्ट का जिक्र करते हुए जनरल हमीद की आलोचना की थी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

चीन के शेनझेन में 'YMCA' की धुन पर थिरके डोनाल्ड ट्रंप, बगल में बैठकर मुस्कुराते रहे शी जिनपिंग; देखें वायरल वीडियो

चीन के शेनझेन में 'YMCA' की धुन पर थिरके डोनाल्ड ट्रंप, बगल में बैठकर मुस्कुराते रहे शी जिनपिंग; देखें वायरल वीडियो..

​अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी चीन यात्रा के दौरान अपने सबसे पसंदीदा और चर्चित गाने YMCA की ......

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का संबोधन: भारत, फ्रांस और ब्राजील की आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों को बताया एक जैसा

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का संबोधन: भारत, फ्रांस और ब्राजील की आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों को बताया एक जैसा..

राहुल गांधी ने भारत की स्थिति की तुलना फ्रांस, ब्राजील और अमेरिका जैसे देशों से करते ......