पाकिस्तान : बलूचिस्तान में सवारी बस खाई में गिरी, 19 की मौत
file photo


कराची : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक बस पहाड़ी सड़क से फिसलकर खाई गिर गई। इससे कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। बस में 30 से अधिक लोग सवार थे। बस इस्लामाबाद से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। 

सहायक आयुक्त सैयद मेहताब शाह के अनुसार जैसे ही बस क्वेटा के पास पहुंची, चालक ने तीखे मोड़ पर कंट्रोल खो दिया और बस एक खाई में गिर गई। हमने अब तक 19 शव बरामद किए हैं, जबकि 11 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाह ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का संबोधन: भारत, फ्रांस और ब्राजील की आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों को बताया एक जैसा

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का संबोधन: भारत, फ्रांस और ब्राजील की आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों को बताया एक जैसा..

राहुल गांधी ने भारत की स्थिति की तुलना फ्रांस, ब्राजील और अमेरिका जैसे देशों से करते ......

होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी विस्फोट: ईरान का दावा- 24 घंटे में 6 तेल टैंकर तबाह, 20 लाख बैरल कच्चा तेल डूबा

होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी विस्फोट: ईरान का दावा- 24 घंटे में 6 तेल टैंकर तबाह, 20 लाख बैरल कच्चा तेल डूबा..

अमेरिकी सुरक्षा घेरे पर ईरान का निशाना ईरानी नौसेना ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि ......