दो साल बाद आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच संघर्ष, 99 सैनिकों की मौत
File Photo


येरेवान (आर्मेनिया) : करीब दो साल शांति के बाद आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच सीमा पर फिर संघर्ष शुरू हो गया है। इस संघर्ष में आर्मेनिया के 49 सैनिकों की मौत हुई है। अजरबैजान का कहना है कि उसके भी 50 सैनिक हताहत हुए हैं।

आर्मेनियाई रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार आधीरात बाद अजरबैजानी फौजों ने तोपखाने और ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए उसके इलाके में एक साथ कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमला शुरू किया है। आर्मेनियाई फौज ने माकूल जवाब दिया दिया है। इस संघर्ष में उसके 49 जवानों की मौत हो गई।

अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अर्मेनिया ने सोमवार देररात और मंगलवार तड़के उनके इलाके में गोलाबारी की गई। आर्मेनियाई सैनिकों ने इलाके में बारूदी सुरंगें बिछाने के साथ सैन्य ठिकानों पर गोले बरसाए हैं। इस हमले में उसके 50 सैनिकों की जान चली गई।

इस बीच रूस ने दोनों के बीच संघर्ष विराम कराने का प्रयास किया है। मगर रूस को कामयाबी नहीं मिल सकी है। गोलाबारी जरूर कुछ कम हुई, लेकिन अजरबैजान की फौज दिनभर आर्मेनिया में घुसने का प्रयास करती रही। अजरबैजान की गोलाबारी में कई नागरिक ढांचों को भी क्षति पहुंची हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

संयुक्त राष्ट्र में गरजे अमेरिकी राष्ट्रपति: 'ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनने देंगे, हमने भाषण नहीं, शांति दी'

संयुक्त राष्ट्र में गरजे अमेरिकी राष्ट्रपति: 'ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनने देंगे, हमने भाषण नहीं, शांति दी'..

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और वैश्विक सुरक्षा ......