एससीओ सम्मेलन में अपने यार पाक से मिला चीन
शी ने शुक्रवार को उज्बेकिस्तान के समरकंद शहर में 22वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन से इतर शरीफ से मुलाकात की।


नई दिल्ली:-राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से शंघाई पाकिस्तान में अपने नागरिकों को "ठोस सुरक्षा" प्रदान करने का आग्रह किया है और साथ ही उनसे देश में चीनी व्यवसायों के "वैध अधिकारों" की रक्षा के लिए आश्वासन भी माँगा है।

शी ने शुक्रवार को उज्बेकिस्तान के समरकंद शहर में 22वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन से इतर शरीफ से मुलाकात की।

चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा यहां जारी बैठक के एक रीडआउट के अनुसार शी ने शरीफ से कहा, "चीन को उम्मीद है कि पाकिस्तान,पाकिस्तान में चीनी नागरिकों और संस्थानों की सुरक्षा के साथ-साथ चीनी व्यवसायों के वैध अधिकारों और हितों के लिए ठोस सुरक्षा प्रदान करेगा।"

शी ने यह अनुरोध इस साल अप्रैल में कराची विश्वविद्यालय के कन्फ्यूशियस संस्थान के बाहर हुए एक आतंकवादी हमले को लेकर किया, वस्तुतः उस हमले में  तीन चीनी शिक्षक और एक पाकिस्तानी ड्राइवर की मौत हो गई थी।

इस हमले की पूरी ज़िम्मेदारी अलगाववादी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली थी।

जुलाई, 2021 में, उत्तरी पाकिस्तान में एक निर्माणाधीन बांध की तरफ श्रमिकों को ले जा रही एक बस के अंदर विस्फोट हुआ था जिसमें नौ चीनी नागरिकों सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी।


अधिक विदेश की खबरें

संयुक्त राष्ट्र में गरजे अमेरिकी राष्ट्रपति: 'ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनने देंगे, हमने भाषण नहीं, शांति दी'

संयुक्त राष्ट्र में गरजे अमेरिकी राष्ट्रपति: 'ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनने देंगे, हमने भाषण नहीं, शांति दी'..

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और वैश्विक सुरक्षा ......