अमेरिका में अपहरण किये गए चार भारतीय परिवार की हत्या,  मृतकों में 8 महीने की बच्ची भी शामिल
मृतकों का फाइल फोटो


कैलिफोर्निया : अमेरिका के कैलिफोर्निया में जिन 4 भारतीयों का अपहरण हुआ था, उनके शव बरामद हुए हैं. मारे गए लोगों में एक 8 महीने की बच्ची भी शामिल है. ये सभी पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाले थे. एक रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि कैलिफोर्निया में 8 महीने की बच्ची सहित परिवार के चार सदस्य सोमवार (3 अक्टूबर) को मेरेड शहर में अपहरण के बाद एक ग्रामीण इलाके में मृत पाए गए हैं.

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि चारों लोगों को बीते 3 अक्टूबर को दक्षिण हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से जबरदस्ती अगवा किया गया. हालांकि अधिकारियों ने इस अपहरण में किसी भी संदिग्ध का नाम नहीं लिया है. वहीं, बताया जा रहा रहे कि पीड़ित परिवार का खुद यहां ट्रांसपोर्ट बिजनेस था.

हिरासत में लिया गया एक शख्स
गौरतलब है कैलिफोर्निया पुलिस ने इस मामले में एक 48 वर्षीय शख्स को हिरासत में लिया है. इतना ही नहीं पकड़े गए शख्स ने खुद भी मारने की कोशिश की है और उसकी हालत गंभीर है.  हालांकि किडनैप किए गए लोग अभी लापता हैं. 


इनका हुआ अपहरण 
जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने जिसका अपहण किया है उनमें 36 साल के जसदीप सिंह, उनकी पत्नी जसलीन कौर (27), उनकी आठ महीने की बेटी अरूही धेरी और 39 साल के एक शख्स अमनदीप सिंह शामिल हैं.  

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

संयुक्त राष्ट्र में गरजे अमेरिकी राष्ट्रपति: 'ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनने देंगे, हमने भाषण नहीं, शांति दी'

संयुक्त राष्ट्र में गरजे अमेरिकी राष्ट्रपति: 'ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनने देंगे, हमने भाषण नहीं, शांति दी'..

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और वैश्विक सुरक्षा ......