अमेरिका : शख्स ने की अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत 5 की मौत
गोलीबारी के बाद मौके पर जुटी पुलिस


नई दिल्ली : अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में गोलीबारी की घटना सामने आई है  इस गोलीबारी  में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई घायल बताए जा रहा हैं. मृतकों में पुलिस अधिकारी भी शामिल है जो ऑफ ड्यूटी पर था. घटना के बारे में नॉर्थ कैरोलिना की मेयर एन बाल्डविन ने  जानकारी दी.

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, मेयर ने बताया कि शाम पांच बजे Neuse River Greenway के पास कई राउंड फायरिंग की गई. हमलावर श्वेत नाबालिग बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 13 से 16 साल के बीच है. उसके पास लंबी बंदूक थी. पीड़ितों को इलाज के लिए वेकमेड हॉस्पिटल ले जाया गया. पुलिस ने बकायदा ट्वीट कर बताया कि संदिग्ध हमलावर को कस्टडी में ले लिया गया है.

 इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्जनभर से अधिक इमरजेंसी वाहन मौके पर खड़े हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावर सेना की वर्दी में था, उसके पास बैकपैक भी था और उसने काले रंग के बूट पहने हुए थे. नॉर्थ कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर ने ट्वीट कर कहा, मैंने मेयर बाल्डविन से बात की स्टेट लॉ एनफॉर्समेंट को मुस्तैद रहने को कहा है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

संयुक्त राष्ट्र में गरजे अमेरिकी राष्ट्रपति: 'ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनने देंगे, हमने भाषण नहीं, शांति दी'

संयुक्त राष्ट्र में गरजे अमेरिकी राष्ट्रपति: 'ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनने देंगे, हमने भाषण नहीं, शांति दी'..

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और वैश्विक सुरक्षा ......