पाकिस्तान : इस्लामाबाद में 6.3 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके, घरों से निकले लोग
File Photo


इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अपराह्न 12ः54 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। घबराहट में लोग घरों से बाहर निकलकर मैदानों में पहुंच गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई। आमतौर पर 6.3 तीव्रता वाला भूकंप विनाशकारी होता है। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यह जमीन से 150 किलोमीटर नीचे और इसका केंद्र ताजिकिस्तान था। फिलहाल जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

हालांकि अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 4.4 और जमीन में इसकी गहराई 32.4 किलोमीटर बताई है। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर ने इसकी तीव्रता 4.1 बताई है। यह सेंटर क्राउडसोर्स के आधार पर भूकंपों का स्वतंत्र ट्रैकर है।

इस्लामाबाद के एक पत्रकार ने ट्वीट किया है कि उन्होंने बहुत तेज झटके महसूस किए। आशा है कि हर कोई सुरक्षित है। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 5 जनवरी को देश के कुछ हिस्सों में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इस पर राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र ने कहा था कि भूकंप का केंद्र हिंदुकुश क्षेत्र अफगानिस्तान था। यह भूगर्भीय हलचल जमीन पर 173 किलोमीटर की गहराई में हुई थी।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का संबोधन: भारत, फ्रांस और ब्राजील की आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों को बताया एक जैसा

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का संबोधन: भारत, फ्रांस और ब्राजील की आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों को बताया एक जैसा..

राहुल गांधी ने भारत की स्थिति की तुलना फ्रांस, ब्राजील और अमेरिका जैसे देशों से करते ......

होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी विस्फोट: ईरान का दावा- 24 घंटे में 6 तेल टैंकर तबाह, 20 लाख बैरल कच्चा तेल डूबा

होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी विस्फोट: ईरान का दावा- 24 घंटे में 6 तेल टैंकर तबाह, 20 लाख बैरल कच्चा तेल डूबा..

अमेरिकी सुरक्षा घेरे पर ईरान का निशाना ईरानी नौसेना ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि ......