पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में छह आतंकी ढेर
File Photo


इस्लामाबाद : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकियों के बीच भिड़ंत हुई। पुलिस ने छह आतंकी मार गिराए। पाकिस्तानी तालिबान के रूप में चर्चित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान लगातार पाकिस्तान में आंतकी हमलों को अंजाम दे रहा है।

गुरुवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मरवत जिले में इन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, आतंकी जिले में अब्बासा खट्टक पुलिस चौकी पर हमले की योजना बना रहे थे। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान पहले भी पाकिस्तानी सेना एवं पुलिसकर्मियों पर हमले करता रहा है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पाकिस्तानी तालिबानी आतंकियों के कई हमले झेल चुका है।

इन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर पाकिस्तान के आंतकवाद रोधी विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर आतंकियों को चुनौती दी। सुरक्षा दस्ते के धावा बोलने पर आतंकियों की ओर से भी गोलीबारी शुरू कर दी गयी। दोनों ओर से काफी देर गोलीबारी के बाद आतंकियों के हौसले पस्त पड़ गए।

पुलिस के मुताबिक इस भिड़ंत में छह आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। आतंकवाद रोधी विभाग ने पूरे क्षेत्र में खोजबीन अभियान भी शुरू कर दिया है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 

अधिक विदेश की खबरें

चीन के शेनझेन में 'YMCA' की धुन पर थिरके डोनाल्ड ट्रंप, बगल में बैठकर मुस्कुराते रहे शी जिनपिंग; देखें वायरल वीडियो

चीन के शेनझेन में 'YMCA' की धुन पर थिरके डोनाल्ड ट्रंप, बगल में बैठकर मुस्कुराते रहे शी जिनपिंग; देखें वायरल वीडियो..

​अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी चीन यात्रा के दौरान अपने सबसे पसंदीदा और चर्चित गाने YMCA की ......

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का संबोधन: भारत, फ्रांस और ब्राजील की आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों को बताया एक जैसा

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का संबोधन: भारत, फ्रांस और ब्राजील की आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों को बताया एक जैसा..

राहुल गांधी ने भारत की स्थिति की तुलना फ्रांस, ब्राजील और अमेरिका जैसे देशों से करते ......