इंडोनेशिया : मूसलाधार बारिश से भूस्खलन, 11 की मौत, कई लापता
प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने बताया कि नतुना के सेरासन गांव में आसपास की पहाड़ियों से भारी मात्रा में मिट्टी घरों पर गिर गई।


जकार्ता : इंडोनेशिया के सुदूर नतुना क्षेत्र के एक द्वीप पर सोमवार को मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए। राष्ट्रीय आपदा निवारण एजेंसी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने बताया कि नतुना के सेरासन गांव में आसपास की पहाड़ियों से भारी मात्रा में मिट्टी घरों पर गिर गई। बचाव कर्मियों ने 11 शव बरामद किए हैं और अधिकारियों का अनुमान है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

मुहारी ने बताया कि बहुत से लोग जिन्हें मदद की जरूरत है, हम उन तक नहीं पहुंच पाए क्योंकि हमें अभी भी प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने अनुमान लगाया कि लगभग 50 लोग अब भी लापता हैं।

स्थानीय आपदा एजेंसी में आपातकालीन राहत कार्यों का नेतृत्व करने वाले जुनैना ने बताया कि दर्जनों सैनिक, पुलिस और स्वयंसेवक दक्षिण चीन सागर के किनारे नतुना समूह में पानी की तेज लहरों से घिरे एक सुदूर द्वीप पर तलाशी अभियान में शामिल हुए।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 

अधिक विदेश की खबरें

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का संबोधन: भारत, फ्रांस और ब्राजील की आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों को बताया एक जैसा

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का संबोधन: भारत, फ्रांस और ब्राजील की आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों को बताया एक जैसा..

राहुल गांधी ने भारत की स्थिति की तुलना फ्रांस, ब्राजील और अमेरिका जैसे देशों से करते ......

होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी विस्फोट: ईरान का दावा- 24 घंटे में 6 तेल टैंकर तबाह, 20 लाख बैरल कच्चा तेल डूबा

होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी विस्फोट: ईरान का दावा- 24 घंटे में 6 तेल टैंकर तबाह, 20 लाख बैरल कच्चा तेल डूबा..

अमेरिकी सुरक्षा घेरे पर ईरान का निशाना ईरानी नौसेना ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि ......