ब्रिटेन : भारतीय मूल के नागरिक की हत्या के आरोप में तीन दोषी करार
सांकेतिक तस्वीर


लंदन : दक्षिण-पश्चिमी लंदन में एक पब के बाहर पिछले साल भारतीय मूल के व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में तीन लोगों को दोषी ठहराया गया है। तीनों आरोपितों को बाद में सजा सुनाई जाएगी। यह जानकारी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने गुरुवार को दी।

पिछले साल 25 जून को हाउनस्लो में स्टेन्स रोड पर स्थित एक पब के पास एक व्यक्ति पड़ा मिला था, जिसकी पहचान कमलजीत सिंह रील (31) के रूप में हुई थी। इसके बाद पब के कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस तथा पुलिस के पहुंचने तक व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया था। करमजीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण चाकू से उसके हृदय पर हमला करना बताया गया था।

लंदन में वुड ग्रीन क्राउन अदालत में बुधवार को सुनवाई के दौरान 33 वर्षीय वेस्ली एंजेल को हत्या का दोषी पाया, जबकि उसके भाई नैथन एंजेल को हत्या के आरोप से बरी किया गया। हालांकि नैथन एक अन्य आरोपित बॉबी डनलेवी (26) की तरह गैर इरादतन हत्या और लूट के षड्यंत्र का आरोप स्वीकार कर चुका है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ईरान के नए सुप्रीमलेडर मोजतबा खामेनेई को लेकर चर्चा, जख्मी या अंडरग्राउंड? पब्लिक प्लेस में नहीं दिखे 

ईरान के नए सुप्रीमलेडर मोजतबा खामेनेई को लेकर चर्चा, जख्मी या अंडरग्राउंड? पब्लिक प्लेस में नहीं दिखे ..

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर अटकलें बुधवार को तब और बढ़ ......

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ईरान की वार्निंग, क्या पाकिस्तान पर ड्रोन-मिसाइल से होने जा रहा हमला?

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ईरान की वार्निंग, क्या पाकिस्तान पर ड्रोन-मिसाइल से होने जा रहा हमला?..

ईरानी राष्ट्रपति ने वैश्विक समुदाय से जारी युद्ध के विनाशकारी परिणामों पर तत्काल ध्यान देने और जिम्मेदारी ......