मेक्सिको : नशे में धुत युवक ने बार में लगाई, 4 महिलाओं समेत 11 की मौत
महिला से अभद्रता करने के लिए शख्स को निकाला गया था बाहर, इससे नाराज होकर फूंक दिया बार


मेक्सिको : अमेरिका के मेक्सिको में बार में एक महिला से अभद्रता करने के लिए युवक को बाहर निकाल दिया गया था. इससे नाराज होकर युवक ने पूरे  बार में आग लगा दी. हालांकि बाद ,में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी.

आगजनी का यह मामला संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा से लगे मेक्सिको के उत्तरी राज्य सोनोरा के सैन लुइस रियो कोलोराडो शहर में शुक्रवार और शनिवार के बीच का है. सोनोरा के राज्य अभियोजक के कार्यालय ने कहा कि बार में हुई आगजनी में 7 पुरुषों और 4 महिलाओं की जलने और दम घुटने से मौत हो गई. चार अन्य घायल हुए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

महिलाओं के साथ किया था असम्मानजनक व्यवहार
सोनोरा के राज्य अभियोजक कार्यालय ने कहा कि हमलावर को महिलाओं के साथ असम्मानजनक व्यवहार करने के लिए बार से बाहर निकाला गया था- फिर वापस आकर उसने बार में आग लगा दी. शख्स ने बार पर कोई ज्वलंत वस्तु फेंकी, संभवत: वह मोलोटोव कॉकटेल था.  मृत महिलाओं में से एक अमेरिकी महिला भी शामिल है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का संबोधन: भारत, फ्रांस और ब्राजील की आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों को बताया एक जैसा

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का संबोधन: भारत, फ्रांस और ब्राजील की आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों को बताया एक जैसा..

राहुल गांधी ने भारत की स्थिति की तुलना फ्रांस, ब्राजील और अमेरिका जैसे देशों से करते ......

होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी विस्फोट: ईरान का दावा- 24 घंटे में 6 तेल टैंकर तबाह, 20 लाख बैरल कच्चा तेल डूबा

होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी विस्फोट: ईरान का दावा- 24 घंटे में 6 तेल टैंकर तबाह, 20 लाख बैरल कच्चा तेल डूबा..

अमेरिकी सुरक्षा घेरे पर ईरान का निशाना ईरानी नौसेना ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि ......