सुबह-सुबह यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन से ताबड़तोड़ हमला
File Photo


मास्को : रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध थमने के बजाए और बढ़ता जा रहा है. दोनों देशों की लड़ाई एक बार फिर काला सागर तक पहुंच गई. यूक्रेन ने शनिवार तड़के रूस के कब्जे वाले क्रीमिया को रूसी मुख्य भूमि से जोड़ने वाले पुल पर ड्रोन से हमला किया है. हमला इतना भयानक था कि बंदरगाह पर धमाकों की आवाज सुनी गई है.


रूस के अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट एक रूसी टैंकर पर यूक्रेनी ड्रोन से किया गया. नोवोरोसिस्क पोर्ट के काला सागर बंदरगाह में रूस की समुद्री बचाव सेवा ने कहा कि टैंकर की मदद के लिए टगबोट भेजे गए। वह भी क्षतिग्रस्त हो गए. इसकी पुष्टि रूस के मीडिया ने भी की है.

उल्लेखनीय है यूक्रेन अब आक्रामक मुद्रा में है. उसने कल रात भी नोवोरोसिस्क में रूस के नौसैनिक अड्डे पर ड्रोन से ताबड़तोड़ हमला किया था. इस हमले में रूस का एक युद्धपोत क्षतिग्रस्त हो गया था, हालांकि रूस यह दावा करता है कि उसने यूक्रेन के 13 ड्रोन को मार गिराया है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ईरान के नए सुप्रीमलेडर मोजतबा खामेनेई को लेकर चर्चा, जख्मी या अंडरग्राउंड? पब्लिक प्लेस में नहीं दिखे 

ईरान के नए सुप्रीमलेडर मोजतबा खामेनेई को लेकर चर्चा, जख्मी या अंडरग्राउंड? पब्लिक प्लेस में नहीं दिखे ..

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर अटकलें बुधवार को तब और बढ़ ......

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ईरान की वार्निंग, क्या पाकिस्तान पर ड्रोन-मिसाइल से होने जा रहा हमला?

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ईरान की वार्निंग, क्या पाकिस्तान पर ड्रोन-मिसाइल से होने जा रहा हमला?..

ईरानी राष्ट्रपति ने वैश्विक समुदाय से जारी युद्ध के विनाशकारी परिणामों पर तत्काल ध्यान देने और जिम्मेदारी ......