आज लाहौर से लंदन के लिए रवाना होंगे शहबाज
फाइल फोटो


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ से मिलने के लिए रविवार को लंदन जाएंगे। यह जानकारी सामने आने के बाद नवाज के पाकिस्तान वापस लौटने की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।

लंदन में दोनों नेताओं की होगी मुलाकात

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की गई एक पोस्ट में, पीएमएल-एन नेता मरियम औरंगजेब ने कहा कि पीएमएल-एन अध्यक्ष लाहौर से लंदन के लिए रवाना होंगे और लंदन में अपने प्रवास के दौरान नवाज शरीफ से मुलाकात करेंगे।

आज लाहौर से लंदन के लिए रवाना होंगे शहबाज

वहीं, मरियम औरंगजेब ने लिखा, "पूर्व प्रधान मंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के अध्यक्ष श्री शहबाज शरीफ आज लाहौर से लंदन के लिए रवाना होंगे। लंदन प्रवास के दौरान वो शहबाज शरीफ से भी मुलाकात करेंगे।

पीएमएल-एन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया 

शहबाज शरीफ की लंदन यात्रा उन अटकलों के बीच हो रही है कि नवाज शरीफ जल्द ही पाकिस्तान लौट सकते हैं। हालांकि, पीएमएल-एन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पार्टी सूत्रों से पता चला है कि नवाज शरीफ ने सितंबर के मध्य में पाकिस्तान जाने की योजना बनाई है।

कानूनी टीम भी बैठक का हिस्सा होगी

एआरवाई न्यूज ने बताया कि सैफ उल मलूक खोखर और पीएमएल-एन यूथ विंग लाहौर के अध्यक्ष मलिक फैसल भी रविवार को लंदन के लिए रवाना होंगे। दोनों नेता पंजाब की राजधानी के संगठनात्मक ढांचे के संबंध में पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ को एक रिपोर्ट पेश करेंगे।

एआरवाई न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शीर्ष नेतृत्व नवाज शरीफ की पाकिस्तान वापसी के बारे में चर्चा करेगा। इसमें आगे कहा गया कि पीएमएल-एन की कानूनी टीम भी बैठक का हिस्सा होगी।


अधिक विदेश की खबरें

ईरान के नए सुप्रीमलेडर मोजतबा खामेनेई को लेकर चर्चा, जख्मी या अंडरग्राउंड? पब्लिक प्लेस में नहीं दिखे 

ईरान के नए सुप्रीमलेडर मोजतबा खामेनेई को लेकर चर्चा, जख्मी या अंडरग्राउंड? पब्लिक प्लेस में नहीं दिखे ..

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर अटकलें बुधवार को तब और बढ़ ......

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ईरान की वार्निंग, क्या पाकिस्तान पर ड्रोन-मिसाइल से होने जा रहा हमला?

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ईरान की वार्निंग, क्या पाकिस्तान पर ड्रोन-मिसाइल से होने जा रहा हमला?..

ईरानी राष्ट्रपति ने वैश्विक समुदाय से जारी युद्ध के विनाशकारी परिणामों पर तत्काल ध्यान देने और जिम्मेदारी ......