अफगानिस्तान में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये
फाइल फोटो


अफगानिस्तान में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बता दें कि भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 6.3, 5.9 और 5.5 थी।
भूकंप की चपेट में आकर 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। तालिबान के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि पश्चिमी अफगानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,000 हो गई है।

भूकंप की वजह से 465 घर हुए नष्ट

भूकंप की वजह से 465 घर नष्ट हो गए वहीं, 135 अन्य घर क्षतिग्रस्त हो गए। संयुक्त राष्ट्र की मानें तो मौत के आंकड़ों और बढ़ सकते हैं। इस समय भी कई लोग  ढही हुई इमारतों के नीचे फंसे हो सकते हैं। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप का केंद्र हेरात शहर से लगभग 40 किलोमीटर (25 मील) उत्तर पश्चिम में था।

भूकंप के पांच झटके महसूस हुए: अब्दुल शकोर समदी

लोगों की मानें अफगानिस्तान में भूकंप के पांच झटके महसूस किए गए।  हेरात निवासी अब्दुल शकोर समदी ने कहा कि दोपहर के आसपास भूकंप के कम से कम पांच झटके महसूस किए गए। समदी ने कहा कि सभी अपने घरों से बाहर आ गए। घर, कार्यालय और दुकानें सभी खाली हैं।

उन्होंने कहा कि और तेज भूकंप आने की आशंका है। मैं और मेरा परिवार अपने घर के अंदर थे, मुझे भूकंप महसूस हुआ। वे घर लौटने से डर रहे हैं।

अधिक विदेश की खबरें

ईरान के नए सुप्रीमलेडर मोजतबा खामेनेई को लेकर चर्चा, जख्मी या अंडरग्राउंड? पब्लिक प्लेस में नहीं दिखे 

ईरान के नए सुप्रीमलेडर मोजतबा खामेनेई को लेकर चर्चा, जख्मी या अंडरग्राउंड? पब्लिक प्लेस में नहीं दिखे ..

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर अटकलें बुधवार को तब और बढ़ ......

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ईरान की वार्निंग, क्या पाकिस्तान पर ड्रोन-मिसाइल से होने जा रहा हमला?

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ईरान की वार्निंग, क्या पाकिस्तान पर ड्रोन-मिसाइल से होने जा रहा हमला?..

ईरानी राष्ट्रपति ने वैश्विक समुदाय से जारी युद्ध के विनाशकारी परिणामों पर तत्काल ध्यान देने और जिम्मेदारी ......