पाकिस्तान में रोटी लिए घमासान, आटा पहुंचा 140 रुपये प्रति किलो
File Photo


इस्लामाबाद : पाकिस्तान में महंगाई की मार से जूझ रही आम जनता को रोटी के लाले पड़ सकते हैं। देश की खस्ताहाल आर्थिक हालात के बीच मिल मालिकों ने आटे के थोक दाम में प्रतिकिलो 5 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। सरगोधा के मिल मालिकों ने आटे की 20 किलो की बोरी की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।

जानकारी के मुताबिक आटे के दाम में बढ़ोतरी के बाद 20 किलो की बोरी की कीमत 2800 रुपये हो गई है। आटा मिल मालिक संघ के अध्यक्ष मियां मुहम्मद नसीम हसन और राव साजिद महमूद ने कहा है कि कार्यवाहक सरकार की खराब नीतियों के कारण मिल को अभी तक गेहूं का कोटा उपलब्ध नहीं कराया गया है। यही कारण है कि हमें निजी स्तर पर अधिक कीमत पर गेहूं खरीदना पड़ रहा है।

मिल मालिकों ने खाद्यान्न विभाग से गेहूं का कोटा जारी करने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार आधिकारिक कोटा जारी नहीं करती है तो गेहूं आपूर्ति के अभाव में आटे की कीमत प्रति बोरी और 50 से 100 रुपये तक बढ़ सकती है। मिल मालिक ऊंची कीमत पर गेहूं खरीदकर सरकारी दर पर आटा नहीं बेच सकते।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ईरान के नए सुप्रीमलेडर मोजतबा खामेनेई को लेकर चर्चा, जख्मी या अंडरग्राउंड? पब्लिक प्लेस में नहीं दिखे 

ईरान के नए सुप्रीमलेडर मोजतबा खामेनेई को लेकर चर्चा, जख्मी या अंडरग्राउंड? पब्लिक प्लेस में नहीं दिखे ..

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर अटकलें बुधवार को तब और बढ़ ......

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ईरान की वार्निंग, क्या पाकिस्तान पर ड्रोन-मिसाइल से होने जा रहा हमला?

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ईरान की वार्निंग, क्या पाकिस्तान पर ड्रोन-मिसाइल से होने जा रहा हमला?..

ईरानी राष्ट्रपति ने वैश्विक समुदाय से जारी युद्ध के विनाशकारी परिणामों पर तत्काल ध्यान देने और जिम्मेदारी ......