इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन का प्रमुख और आतंकी लखबीर सिंह की मौत
फाइल फोटो


पाकिस्तान में छिपकर रह रहे प्रतिबंधित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के प्रमुख लखबीर सिंह रोडे की मौत की खबर सामने आई है। 72 वर्ष का रोडे भारत विरोधी अभियानों में शामिल था और कई आरोपों से घिरा था। 

भिंडरावाले का था भतीजा, लगा था UAPA

इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) का भी प्रमुख रोडे खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजे था। लखबीर सिंह को UAPA एक्ट के तहत 'आतंकवादी' घोषित किया गया था, जिसके चलते वह पाकिस्तान भाग गया था।

एयर इंडिया जेट पर बमबारी का था साजिशकर्ता

1985 में एयर इंडिया जेट पर बमबारी का भी आरोपी खालिस्तान आतंकी लखबीर सिंह रोडे ही था। उस पर जेट पर बमबारी करने की साजिश रचने का आरोप है।

मोहाली में NIA ने हाल ही में की थी कार्रवाई

हाल ही में मोहाली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी रोडे के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया था। विशेष अदालत ने पंजाब के मोगा जिले में नामित आतंकवादी लखबीर की जमीन को जब्त करने का आदेश दिया, जिसपर एनआईए ने कार्रवाई की। यह जमीन मोगा जिले की बाघापुराना तहसील के स्मालसर के पास कोठे गुरुपुरा गांव में है।

अधिक विदेश की खबरें

संयुक्त राष्ट्र में गरजे अमेरिकी राष्ट्रपति: 'ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनने देंगे, हमने भाषण नहीं, शांति दी'

संयुक्त राष्ट्र में गरजे अमेरिकी राष्ट्रपति: 'ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनने देंगे, हमने भाषण नहीं, शांति दी'..

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और वैश्विक सुरक्षा ......