जिंदा है सरबजीत सिंह का हत्यारा, पंजाब पुलिस के अधिकारी का चौंकाने वाला दावा
अमीर सरफराज तांबा और सरबजीत सिंह


लाहौर : पाकिस्तान के लाहौर में मौत की सजा पाए भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की वर्ष 2013 में जेल के अंदर हत्या करने का आरोपी ‘अमीर सरफराज तांबा अभी जिंदा है.’ तांबा की अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा हत्या किए जाने के एक दिन बाद पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह चौंकाने वाला दावा किया है.

इससे पहले खबर आई थी कि लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक हाफिज सईद के करीबी सहयोगी तांबा पर लाहौर सनंत नगर स्थित उसके आवास पर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने हमला कर दिया. इसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया. हालांकि लाहौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ‘ऑपरेशंस’ सैयद अली रजा ने ‘डॉन’ अखबार को बताया कि तांबा अब भी जिंदा है, लेकिन गंभीर रूप से घायल है.

हालांकि समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जब उसने सोमवार को एसएसपी के बयान के बारे में लाहौर पुलिस के प्रवक्ता फरहान शाह से बात की तो उन्होंने इस मामले को ‘संवेदनशील’ बताते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. दिलचस्प बात यह है कि एसएसपी रजा ने यह नहीं बताया कि अगर तांबा जीवित है तो उसे ‘चिकित्सा उपचार’ के लिए कहां स्थानांतरित किया गया है.

इस बीच, पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने सोमवार को तांबा की हत्या में भारत का हाथ होने से इनकार नहीं किया है. मंत्री होने के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष नकवी ने सोमवार को यहां पत्रकारों से कहा, ‘अतीत में यहां कुछ हत्या की घटनाओं में भारत सीधे तौर पर शामिल था. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और इस स्तर पर इस (तांबा) मामले में भारत की संलिप्तता के बारे में कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन उन्हें भारत की संलिप्तता का संदेह है. यहां पैटर्न के लिहाज से एक समारूपता है.’

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

संयुक्त राष्ट्र में गरजे अमेरिकी राष्ट्रपति: 'ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनने देंगे, हमने भाषण नहीं, शांति दी'

संयुक्त राष्ट्र में गरजे अमेरिकी राष्ट्रपति: 'ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनने देंगे, हमने भाषण नहीं, शांति दी'..

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और वैश्विक सुरक्षा ......