इजरायली सेना का रफा शहर में एंट्री, इजरायली टैंक के साथ सैन्य अभियान जारी
इजरायली रक्षा बलों ने ऐलान कर दिया कि वह पूर्वी रफा में हमास के आतंकी ठिकानों पर लक्षित हमले कर रहे हैं.


नई दिल्ली : इजरायल की चेतावनी के बाद हमास द्वारा दी गई सीजफायर मंजूरी के बाद इजरायली सेना ने गाजा पट्टी के रफा शहर में सैन्य अभियान शुरू कर दिया है. इजरायली सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने रफा सीमा के उस पार के गाजा क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया है.

दरअसल हमास ने सात महीने से चल रहे युद्ध को खत्म करने के उद्देश्य से मिस्त्र और कतर की मध्यस्थता में पेश किए गए सीजफायर प्रस्ताव को मंजूर कर लिया था. मंगलवार की सुबह, इजरायली रक्षा बलों ने ऐलान कर दिया कि वह "पूर्वी रफा में हमास के आतंकी ठिकानों पर लक्षित हमले कर रहे हैं."

सीजफायर समझौते से सहमत नहीं है नेतन्याहू
एसोसिएटेड प्रेस ने फिलिस्तीनी और मिस्र के अधिकारियों का हवाला देते हुए एक रिपोर्ट में कहाकि  इजरायली टैंकों ने गाजा में हमास के आखिरी गढ़ रफा में एंट्री कर ली है. सोमवार को हमास ने इस प्रस्ताव को लेकर बयान जारी करते हुए बताया कि उनके पॉलिटिकल ब्यूरो के प्रमुख इस्माइल हनियेह ने हमास ने सीजफायर के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है. हालांकि, इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि यह समझौता देश की मांगों के अनुरूप नहीं है और वह एक समझौते पर पहुंचने के प्रयास में वार्ताकारों से मिलने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजेगा.

सोमवार को, इज़रायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने केरेम शालोम सीमा पार पर हमास के रॉकेट हमले के जबाव में शहर पर हमला करने के बाद पूर्वी रफा के लगभग 1 लाख निवासियों को शहर खाली करने का आदेश दिया है. इजरायली अधिकारियों ने कहा कि हमास के हमले में उसके तीन सैनिक मारे गए, जबकि फिलिस्तीनी अधिकारियों ने बताया कि रफा में जवाबी हमले में एक बच्चे सहित 19 लोगों की मौत हो गई है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

संयुक्त राष्ट्र में गरजे अमेरिकी राष्ट्रपति: 'ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनने देंगे, हमने भाषण नहीं, शांति दी'

संयुक्त राष्ट्र में गरजे अमेरिकी राष्ट्रपति: 'ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनने देंगे, हमने भाषण नहीं, शांति दी'..

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और वैश्विक सुरक्षा ......