लेबनान ने नेतन्याहू के घर को बनाया निशाना, करीब में गिरा ड्रोन
लेबनान इजरायल पर किया ड्रोन से हमला


नई दिल्ली :  हिज्बुल्ला ने लेबनान से इजरायल की इमारत पर ड्रोन अटैक किया है. इस हमले के जरिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू के घर को निशाना बनाने की कोशिश की है. इजरायल में हाइफा कैसरिया इलाके में यह हमला किया गया. प्रधानमंत्री नेतन्याहू के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के घर की तरफ एक यूएवी (मानव रहित हवाई वाहन) लॉन्च किया गया था. प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी वहां नहीं थे, और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.


इजरायली सुरक्षा बलों ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि ड्रोन एक खुले इलाके में गिरा जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. आईडीएफ का कहना है कि आज सुबह हाइफा क्षेत्र में बजने वाले वॉर्निंग सायरन लेबनान से दागे गए रॉकेट से बज उठे थे. इज़रायली मीडिया के अनुसार, दक्षिणी हाइफ़ा के कैसरिया में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निवास स्थान के पास एक ड्रोन में धमाका हुआ है.

लक्ष्य को भेदने में सक्षम था ड्रोन
जो जानकारी सामने निकलकर सामने आ रही है उससे पता चला है कि ड्रोन सीधे अपने लक्ष्य को हिट करने में सक्षम था. इजरायली सुरक्षा बलों ने स्वीकार किया कि ड्रोन ने उसका एयर डिफेंस सिस्टम हमले को रोकने में विफल रहा जिसकी वजह से यह हमला हुआ.  को भेद दिया और उसके इलाके में घुस गया. सुरक्षाबलों ने ने इसे बड़ी सुरक्षा चूक माना है क्योंकि एक ड्रोन  हाइफ़ा के बाहरी इलाके में इसकी तलाश कर रहे सैन्य हेलीकॉप्टर के ठीक बगल से उड़ रहा था.

तेल अवीव में बजने लगे सायरन
इज़रायली सेना के अनुसार, लेबनान से हाइफ़ा की तरफ तीन ड्रोन आए, जिनमें से केवल दो का पता चल सका और उन्हें रोक दिया गया. तीसरे ड्रोन ने कैसरिया में एक इमारत पर सटीक हमला किया. प्रत्यक्षदर्शियों ने पुष्टि की कि धमाका बहुत तेज था.

ड्रोन लेबनान से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी से उड़ा और सीधे कैसरिया में एक इमारत से टकराया, जिसके छर्रे एक पड़ोसी इमारत तक पहुंच गए. ड्रोन के इजरायली हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद उत्तरी तेल अवीव में ग्लिलोट बस्ती में सैन्य ठिकानों पर सायरन बजने लगे. इजरायली सेना भी मान रही है कि कि इमारत पर हमला करने से पहले ड्रोन एक घंटे तक ऊपर मंडराता रहा.

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब हिजबुल्ला ने लेबनान पर क्रूर इजरायली हमले और गाजा में नरसंहार के जवाब में अपने अभियानों को बढ़ाने की कसम खाई है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ईरान की अमेरिका को सख्त चेतावनी: होर्मुज स्ट्रेट में दूसरा रास्ता बनाया तो मिसाइलों से निशाना बनेंगे अमेरिकी युद्धपोत

ईरान की अमेरिका को सख्त चेतावनी: होर्मुज स्ट्रेट में दूसरा रास्ता बनाया तो मिसाइलों से निशाना बनेंगे अमेरिकी युद्धपोत..

ईरान के सर्वोच्च नेता के वरिष्ठ सलाहकार जनरल मोहसिन रेजाई ने चेतावनी दी कि ईरान किसी भी ......