इजरायल के ईरान पर हमले के बाद  भारतीयों को दूतावास ने किया अलर्ट, 24x7 हेल्पलाइन जारी
इजरायल में हजारों भारतीय छात्र और कर्मचारी रहते हैं. उनकी सुरक्षा भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.


नई दिल्ली : इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला कर दिया है. तेहरान समेत ईरान के 6 शहरों में करीब 30 ठिकानों पर धमाके हुए हैं. ईरान ने भी इजरायल को जवाबी हमले की धमकी दी है. गंभीर हालात को देखते हुए भारत सरकार ने इजरायल में रहने वाले अपने नागरिकों को अलर्ट कर दिया है.

इजरायल में भारतीय दूतावास ने एक जरूरी नोटिस जारी किया है. दूतावास ने सभी भारतीयों को बहुत सावधान रहने को कहा है. सरकार ने अपील की है कि लोग हर समय सतर्क रहें. इजरायली अधिकारियों और 'होम फ्रंट कमांड' के नियमों का सख्ती से पालन करें. नियमों को तोड़ना जानलेवा हो सकता है.

इजरायल में हजारों भारतीय छात्र और कर्मचारी रहते हैं. उनकी सुरक्षा भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास वहां के अधिकारियों के संपर्क में है. सरकार ने साफ किया है कि इस संकट में सुरक्षा नियमों को मानना ही बचाव का सबसे अच्छा तरीका है.

अकारण बाहर न निकले के निर्देश
दूतावास ने कहा है कि सभी भारतीय नागरिक अपने घर या दफ्तर के पास वाले सुरक्षा शेल्टर (आश्रय स्थलों) के करीब ही रहें, ताकि सायरन बजते ही तुरंत सुरक्षित जगह पर पहुंच जाएं. दूतावास ने साफ कहा है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, इजरायल में कहीं भी सफर न करें. 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का संबोधन: भारत, फ्रांस और ब्राजील की आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों को बताया एक जैसा

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का संबोधन: भारत, फ्रांस और ब्राजील की आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों को बताया एक जैसा..

राहुल गांधी ने भारत की स्थिति की तुलना फ्रांस, ब्राजील और अमेरिका जैसे देशों से करते ......

होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी विस्फोट: ईरान का दावा- 24 घंटे में 6 तेल टैंकर तबाह, 20 लाख बैरल कच्चा तेल डूबा

होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी विस्फोट: ईरान का दावा- 24 घंटे में 6 तेल टैंकर तबाह, 20 लाख बैरल कच्चा तेल डूबा..

अमेरिकी सुरक्षा घेरे पर ईरान का निशाना ईरानी नौसेना ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि ......