अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर, बंदर अब्बास पर किये नए हमले, ईरान अलर्ट 
File Photo


नई दिल्‍ली : अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है. होर्मुज स्ट्रेट के करीब ईरान के बंदर अब्बास इलाके में अमेरिका की नई एयरस्ट्राइक के बाद तेहरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने करीब सात हफ्तों से चल रहे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है और इससे क्षेत्र में शांति की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है. 

ईरानी मीडिया के मुताबिक मंगलवार तड़के होरमोजगान प्रांत में कई धमाके सुनाई दिए. अमेरिका ने इन हमलों को "रक्षात्मक कार्रवाई" बताया और दावा किया कि उसने उन मिसाइल पोजिशन और नौकाओं को निशाना बनाया जो कथित तौर पर होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी कर रही थीं.

इसी बीच ईरान ने जवाबी कार्रवाई का बड़ा दावा भी किया है. भारत स्थित ईरानी एंबेसी ने दावा किया, "हमने एक अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया, जबकि F-35 और RQ-4 को वापस मुड़कर भागना पड़ा. अब वह दौर खत्म हो चुका है जब पश्चिम एशिया डरकर चुप बैठ जाता था." हालांकि अमेरिका की तरफ से अभी तक F-35 या ड्रोन को लेकर किसी नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इन दावों ने क्षेत्र में तनाव और बढ़ा दिया है.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि बड़े समझौते को लेकर बातचीत अभी जारी है और किसी नतीजे तक पहुंचने में कुछ दिन और लग सकते हैं. बताया जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच एक शुरुआती समझौते पर बातचीत हो रही है, जिसके तहत 30 दिन का फ्रेमवर्क बनाकर होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही बहाल की जा सकती है और क्षेत्रीय संघर्ष कम किया जा सकता है.

लेकिन सबसे बड़ा विवाद ईरान के फ्रीज फंड को लेकर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक तेहरान करीब 24 अरब डॉलर की फ्रीज की गई संपत्ति को रिलीज करने की मांग कर रहा है. यही मुद्दा फिलहाल समझौते की राह में सबसे बड़ी बाधा बन गया है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

मोजतबा खामेनेई ने इजराइल को बताया कैंसर, तो नेतन्‍याहू के मंत्री बोले- आपके अब्‍बू ने भी यही कहा था

मोजतबा खामेनेई ने इजराइल को बताया कैंसर, तो नेतन्‍याहू के मंत्री बोले- आपके अब्‍बू ने भी यही कहा था..

ईरान पर अमेरिका के ताबड़तोड़ हमलों से गुस्से में लाल सुप्रीम लीडर मोतजबा खामनेई इजराइल और अमेरिका ......