समुद्र में MV Golden जहाज पर मिसाइल हमला, 4 भारतीयों की मौत
विदेश मंत्रालय के अनुसार 19 जुलाई को MV GOLDEN LEO नाम के जहाज पर हमला हुआ।


नई दिल्ली | यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास एक जहाज पर हुए हमले में 4 भारतीय क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है। 1 भारतीय गंभीर रूप से घायल है।

19 जुलाई को हुआ हमला
विदेश मंत्रालय के अनुसार 19 जुलाई को MV GOLDEN LEO नाम के जहाज पर हमला हुआ। ये जहाज ओडेसा बंदरगाह से अनाज लेकर निकल रहा था।

घटना के समय जहाज पर 17 क्रू सदस्य मौजूद थे, जिनमें 5 भारतीय नागरिक शामिल थे। हमले में 4 भारतीयों की मौत हो गई और 1 भारतीय अस्पताल में भर्ती है।

जहाज पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी-बिसाऊ के झंडे के तहत चल रहा था।

भारत ने की निंदा
विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन में हमारा मिशन स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

मंत्रालय ने मारे गए भारतीयों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायल के जल्द ठीक होने की कामना की।

विदेश मंत्रालय ने कहा, "भारत ऐसे हमलों की निंदा करता है। कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाना, निर्दोष क्रू सदस्यों की जान जोखिम में डालना या नेविगेशन और व्यापार की आजादी में बाधा डालना निंदनीय है। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए।"

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

संयुक्त राष्ट्र में गरजे अमेरिकी राष्ट्रपति: 'ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनने देंगे, हमने भाषण नहीं, शांति दी'

संयुक्त राष्ट्र में गरजे अमेरिकी राष्ट्रपति: 'ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनने देंगे, हमने भाषण नहीं, शांति दी'..

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और वैश्विक सुरक्षा ......