हैदराबाद में 8 महीने की गर्भवती छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, फिर दूसरी मंजिल से फेंका तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। गोलकोंडा स्थित TMREIS के एक स्कूल हॉस्टल में 18 साल 8 महीने की छात्रा ने बच्चे को जन्म देने के बाद नवजात को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। ऊंचाई से गिरने से नवजात की मौके पर ही मौत हो गई। 24-Jun-2026
मणिपुर सरकार ने नहीं दी राहुल गांधी गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मंजूरी, भड़के कांग्रेसी भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद कांग्रेस पार्टी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ करने का फैसला किया है, जो कि मणिपुर से शुरू होगी और मुंबई में खत्म होगी. हालांकि इस यात्रा के शुरू होने से पहले ही कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. 10-Jan-2024
गुरूजी को ठंड लगी तो ताप गए बच्चों की बैठने वाली बेंच, वीडियो हुआ वायरल देशभर में ठंड से लोग बेहाल हैं. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव या रूम हीटर का सहारा ले रहे हैं. इस बीच एक ताजा मामला बिहार से सामने आया है. जहां एक मास्टर साहब को ठंड लगी तो उन्होंने ऐसा दिमाग लगाया कि सब कोई हैरान है. 10-Jan-2024
शिल्पकार से बात करते हुए बोले पीएम मोदी-रवि किशन को बुरा लगे तो लगे...आप सच बताइए विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पीएम नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर के शिल्पकारों से वर्चुअल संवाद किया. इस दौरान एक शिल्पकार से बात करते हुए पीएम मोदी ने बीजेपी सांसद रवि किशन की चुटकी ली. 10-Jan-2024
बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि बीजेपी बिना मुस्लिम वोट के केंद्र में सरकार नहीं बना सकती डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल ने दावा किया कि मुस्लिम वोटों के बिना भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं जीत सकती और केंद्र में सरकार नहीं बना सकती। 10-Jan-2024
देश में 24 घंटे में कोरोना के 475 नए मामले आए सामने भारत में कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। मंगलवार को देश में कोविड के 475 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 09-Jan-2024
जमीन घोटाला मामले में राबड़ी देवी और मीसा भारती के खिलाफ ईडी की नई चार्जशीट बिहार के चर्चित नौकरी के बदले जमीन घोटाले में लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने नई चार्जशीट दाखिल की है. ईडी ने इस मामले में राबड़ी देवी, मीसा भारती, हिमा यादव, अमित कात्याल और ह्रदयानंद चौधरी का नाम शामिल किया है. 09-Jan-2024
राशन घोटाले में फरार तृणमूल नेता शाहजहां शेख को ढूंढने के लिए नया फैसला पिछले दिनों बंगाल के उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में ईडी अधिकारियों पर हमले की घटना के बाद केंद्रीय एजेंसी के निदेशक राहुल नवीन सोमवार रात कोलकाता पहुंचे हैं। 09-Jan-2024
राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के नागरिक पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से अब मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की मुश्किलें बढ़ सकती है। 09-Jan-2024
अमित मालवीय ने ममता सरकार को लेकर किया सोशल मीडिया पोस्ट पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा नेता अमित मालवीय के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। 08-Jan-2024
अजित पवार का शरद पवार पर तंज, कहा-कुछ लोग 80 से ज्यादा उम्र में भी रिटायर नहीं होना चाहते राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एवं महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को अपने चाचा शरद पवार की उम्र को लेकर उन पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग 80 वर्ष से अधिक आयु के हो जाने पर भी राजनीति से सेवानिवृत्त नहीं होना चाहते. 08-Jan-2024
Mp : मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, मुख्यमंत्री बनने के बाद 25 दिन 25000 मांस की दुकानें बंद सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में 218 करोड़ रुपये की 187 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के बाद कहा, मैंने निर्देश दिया था कि खुले में मांस और मछली बेचने वाली दुकानों को हटाया जाना चाहिए. 08-Jan-2024
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू सरकार की आलोचना की पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्ष्यदीप का दौरा किया। 07-Jan-2024
MP : ग्वालियर में ठंड से पिछले 6 दिनों में हार्ट अटैक से 17 लोगों की मौत मध्य प्रदेश में गजब की ठंड पड़ रही है. सर्द हवाओं, कोहरे के साथ-साथ बारिश ने यहां लोगों को बेहाल कर दिया है. प्रदेश के ग्वालियर और गुना तो चंबा और धर्मशाला से भी ठंडे हैं. 07-Jan-2024
कोर्ट का बड़ा फैसला, दूसरी शादी करने पर भी देना होगा तलाकशुदा महिला को गुजारा-भत्ता बॉम्बे हाई कोर्ट ने तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं के हक में बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने तलाक के बाद गुजारा भत्ते से जुड़े एक मामले में फैसला सुनाते हुए कोई भी तलाकशुदा मुस्लिम महिला अपने पूर्व पति से बिना किसी शर्त के भरण पोषण पाने की हकदार है. 07-Jan-2024
खड़गे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-ये महापुरुष लक्षद्वीप जाकर फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन मणिपुर नहीं जाते क्यों ? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने एक बार मणिपुर का मुद्दा उठाया है और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर जगह जा रहे हैं, लेकिन वह मणिपुर क्यों नहीं जा रहे हैं? 06-Jan-2024
MP : बिना अनुमति के चल रहे बालिका गृह से 26 लड़कियां गायब, ऐसे हुआ खुलासा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल बालिका गृह से 26 बच्चियों के गायब होने से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि बालिका गृह बिना अनुमति के चल रहा था. गायब हुई बच्चियां गुजरात, झारखंड, राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश के सीहोर, रायसेन, छिंदवाड़ा, बालाघाट के रहने वाली बताई जा रही हैं. 06-Jan-2024
प्रधानमंत्री मोदी ने विधायकों को दी नसीहत, कहा-तबादलों की सिफारिश से रहें दूर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान दौरे के दौरान भाजपा विधायकों को खास नसीहत दी है. शुक्रवार को बीजेपी कार्यालय में बैठक के दौरान पीएम मोदी ने विधायकों को तबादलों की राजनीति से बचने की सलाह दी है. 06-Jan-2024
राज्यसभा के लिए स्वाति मालीवाल AAP कैंडिडेट, संजय सिंह पर जताया दोबारा भरोसा, जेल से करेंगे नामांकन आम आदमी पार्टी (AAP) ने 19 जनवरी को होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को अपना उम्मदीवार बताया है. इसके अलावा राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया है और उन्होंने नॉमिनेशन किया है. 05-Jan-2024
हरियाणा में ED की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 20 जगह छापेमारी, INLD नेता के घर से मिला करोड़ो का कैश, 5 Kg सोना और विदेशी हथियार प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह अवैध खनन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार, इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह समेत कई अन्य लोगों के 20 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर कुबेर का खजाना पकड़ा है. 05-Jan-2024
ED का बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को बुलाया, लैंड फॉर जॉब मामले जारी किया समन लैंड फॉर जॉब मामले में ED ने तेजस्वी यादव को 5 दिसम्बर को पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया था, लेकिन खबर है कि तेजस्वी इस बार भी ED के समक्ष पेश नहीं होंगे. इससे पहले 22 दिसंबर को भी ED तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह नहीं गए थे. 04-Jan-2024