बिहार : पूर्णिया में ट्रक पलटा, आठ मजदूरों की दर्दनाक मौतटैग:#RoadAccidentInBihar, #पूर्णिया, #Bihar, #भीषणसड़कहादसा, #जलालगढ़थानाहादसे के पीछे ट्रक ड्राइवर को झपकी लग गई बताई जा रही.बिहार के पूर्णिया जिले भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि एक तेज रफ़्तार अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में मौके पर 8 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिले के जलालगढ़ इलाके में हुआ हादसा पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के दार्जिया बाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 57 पर ये हादसा हुआ. पुलिस उपाधीक्षक (सदर) सुरेंद्र कुमार सरोज के मुताबिक, हादसे में मारे गए आठों मजदूर राजस्थान के रहने वाले थे और लोहे के पाइप से लदे ट्रक में सवार होकर सिलीगुड़ी से जम्मू जा रहे थे. लोहे के पाइप में दब कर हुई मजदूरों की मौतबताया जा रहा है कि हादसे के पीछे ट्रक ड्राइवर को झपकी लग गई बताई जा रही थी, जिसके चलते ये हादसा हुआ है. ट्रक में बोरवेल के पाइप और अन्य सामान लदा हुआ था. ट्रक का बैलेंस बिगड़ने से उसमें बैठे मजदूर लोहे के पाइप के नीचे दब गए. जिसके चलते उनकी मौत हो गई. (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
1984 सिख विरोधी दंगा मामले में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन..1984 के सिख विरोधी दंगे के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद ......
दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाला: सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को अवैध बताने वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने भेजा जेल.. राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को अवैध ठहराने वाली अर्जी को खारिज करते हुए उन्हें ......
दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाला: सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को अवैध बताने वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने भेजा जेल.. राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को अवैध ठहराने वाली अर्जी को खारिज करते हुए उन्हें ......