गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका खारिज किया
फाइल फोटो


अहमदाबाद : गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। दरअसल, मोदी उपनाम वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी करार दिया गया था। उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद उनकी संसद की सदस्यता भी चली गई थी।

न्यायमूर्ति हेमंत प्रच्छक ने कहा कि राहुल के खिलाफ कम से कम 10 आपराधिक मामले लंबित हैं। मौजूदा केस के बाद भी उनके खिलाफ कुछ और केस भी दर्ज हुए। ऐसा ही एक मामला वीर सावरकर के पोते ने दायर किया है। न्यायमूर्ति ने आगे कहा कि दोषसिद्धि से कोई अन्याय नहीं होगा। दोषसिद्धि न्यायसंगत एवं उचित है। पहले दिए गए आदेश में हस्तक्षेप करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसलिए आवेदन खारिज किया जाता है।

इससे पहले जस्टिस प्रच्छक ने मई में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अंतिम आदेश पारित करेंगे।

राहुल गांधी के वकील ने 29 अप्रैल को सुनवाई के दौरान गुजरात हाईकोर्ट में तर्क दिया था कि एक जमानती और गैर-संज्ञेय अपराध के लिए अधिकतम दो साल की सजा का मतलब है कि उनके मुवक्किल अपनी लोकसभा सीट खो देंगे।

राहुल गांधी द्वारा 2019 में मोदी उपनाम को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में मार्च में सूरत की अदालत ने उन्हें धारा 504 के तहत दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद राहुल की लोकसभा सदस्यता भी चली गई थी। ऐसे में अगर हाईकोर्ट से राहुल के पक्ष में फैसला आता तो कांग्रेस नेता की संसद सदस्यता बहाल होने का मार्ग प्रशस्त हो जाता ।
2019 लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार की एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था, ‘कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है?’ इसी को लेकर भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि राहुल ने अपनी इस टिप्पणी से समूचे मोदी समुदाय की मानहानि की है। राहुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अधिक देश की खबरें

गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका खारिज किया

तीन राज्यों में विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद पीएम मोदी ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन को दिया जीत का क्रेडिट..

प्रधानमंत्री ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को गले में माला पहनाकर और पीठ थपथपाकर जीत ......

गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका खारिज किया

पश्चिम बंगाल में मिली जीत के बाद 'बंगाली बाबू' लुक में नजर आए पीएम मोदी, BJP मुख्यालय कार्यकर्ताओं को किया संबोधित ..

पीएम मोदी को आमतौर पर अपने पहनावे के जरिए राजनीतिक संदेश देने के लिए जाना जाता है. ......

गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका खारिज किया

पश्चिम बंगाल में मिली जीत के बाद 'बंगाली बाबू' लुक में नजर आए पीएम मोदी, BJP मुख्यालय कार्यकर्ताओं को किया संबोधित ..

पीएम मोदी को आमतौर पर अपने पहनावे के जरिए राजनीतिक संदेश देने के लिए जाना जाता है. ......