5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान,  मध्य प्रदेश  में 17, राजस्थान में 23 और तेलंगाना में 30 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार


नई दिल्ली : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है. सोमवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखें का ऐलान कर दिया. इसी के साथ मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर, मिजोरम 7 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा. वहीं 3 दिसबंर को इन सभी 5 राज्यों में चुनाव के नतीजे आएंगे. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए इन 5 राज्यों के चुनाव के नतीजे काफी अहम साबित होने वाले हैं.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इन चुनावों में कुल 16.14 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता और 7.8 करोड़ महिला मतदाता होंगे. इसके अलावा 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार अपने मत का अधिकार करेंगे.  राजीव कुमार ने राज्यवार आंकड़ा पेश कर बताया कि इस बार मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.25 करोड़, तेलंगाना में 3.17 करोड़, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़ वोटर, जबकि मिजोरम में 8.52 लाख वोटर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे.

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023
गजट अधिसूचना जारी होने की तिथि: 3 नवंबर
नामांकन करने की अंतिम तिथि: 10 नवंबर
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि: 15 नवंबर
मतदान की तिथि: 30 नवंबर
मतगणना की तिथि: 3 दिसंबर

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: महत्वपूर्ण तिथियां
गजट नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 30 अक्टूबर
नामांकन करने की अंतिम तिथि: 6 नवंबर
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि: 9 नवंबर
मतदान की तिथि: 23 नवंबर
मतगणना की तिथि: 3 दिसंबर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: कार्यक्रम
गजट नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 21 अक्टूबर
नामांकन करने की अंतिम तिथि: 30 अक्टूबर
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि मतदान की तिथि: 2 नवंबर
मतदान की तिथि: 17 नवंबर
मतगणना की तिथि: 3 दिसंबर

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023: कार्यक्रम
गजट नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 13 अक्टूबर
नामांकन करने की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर
मतदान की तिथि: 7 नवंबर
मतगणना की तिथि: 3 दिसंबर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: तारीखें
मतदान की तिथि: पहला चरण- 7 नवंबर, दूसरा चरण – 17 नवंबर
मतगणना की तिथि: 3 दिसंबर

बता दें कि 40 सदस्यों वाली मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है, जबकि 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा और तीन अन्य राज्यों मध्य प्रदेश (230 सदस्यीय), राजस्थान (200 सदस्यीय) और तेलंगाना (119 सदस्यीय) का कार्यकाल जनवरी में समाप्त होगा.

सभी राजनीतिक दल 5 राज्यों में होने वाले जोरदार मुकाबले के लिए कमर कस रहे हैं. कांग्रेस की नजर राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी और मध्य प्रदेश में जीत पर है. कांग्रेस की नजर तेलंगाना पर भी है, जहां के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पिछले 10 वर्षों से सत्ता में है. भाजपा मध्य प्रदेश में भी सत्ता बरकरार रखने के लिए कमर कस रही है और उसकी नजर राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी पर है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान,  मध्य प्रदेश  में 17, राजस्थान में 23 और तेलंगाना में 30 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाला: सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को अवैध बताने वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने भेजा जेल..

राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को अवैध ठहराने वाली अर्जी को खारिज करते हुए उन्हें ......

5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान,  मध्य प्रदेश  में 17, राजस्थान में 23 और तेलंगाना में 30 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाला: सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को अवैध बताने वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने भेजा जेल..

राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को अवैध ठहराने वाली अर्जी को खारिज करते हुए उन्हें ......