फिलिस्तीन के साथ जारी जंग के बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को लगाया फोन, जाने क्या हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू


नई दिल्ली : फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास से युद्ध के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज (मंगलवार) को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बात की है. इस बारे में खुद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया साइट्स X पर जानकारी दी है.  पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-इजरायल की वर्तमान स्थिति से अपडेट कराने के लिए मैं इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को धन्यवाद देता हूं. भारत के लोग इस मुश्किल घड़ी में इजरायल के साथ मजबूती से खड़े हैं. भारत आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी और स्पष्ट रूप से निंदा करता है.

हमास के हमलों पर क्या बोले थे पीएम मोदी?
इससे पहले शनिवार को हमास के आतंकी संगठन द्वारा इजरायल पर किए गए हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के साथ एकजुटता व्यक्त की थी. पीएम मोदी ने इसे 'आतंकवादी हमला' बताकर इसकी कड़ी निंदा की थी. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि 'इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा लगा है. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं. इस कठिन घड़ी में हम इजरायल के साथ एकजुटता से खड़े हैं.'

भारत एक प्रभावशाली देशः भारत में इजरायली राजदूत
आतंकी संगठन हमास के इजरायल पर हमला किये जाने के बाद भारत में इजरायली राजदूत नाओर गिलोन ने इससे पहले कहा था कि उनके देश को भारत से मजबूत समर्थन की जरूरत होगी. उन्होंने कहा था कि भारत एक प्रभावशाली देश है और वो आतंकवादी की चुनौती को समझता है और इस संकट को भी भली-भांति जानता है. इस समय यह बेहद जरूरी है कि हमें वो सब करने की क्षमता दी जाए जिससे हमास अपना अत्याचार जारी नहीं रख पाए.' उन्होंने कहा था, 'हमें भारत से भारी समर्थन मिला है. हम उम्मीद करते हैं कि दुनिया के सभी देश सैकड़ों इजरायली नागरिकों, महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों की अकारण हत्या और अपहरण की निंदा करेंगे. यह अस्वीकार्य है.'
 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

फिलिस्तीन के साथ जारी जंग के बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को लगाया फोन, जाने क्या हुई चर्चा

फेरबदल की आहट: पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुलाकात, कुरियन का इस्तीफा, मल्होत्रा-चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष..

पीएम मोदी की राष्ट्रपति से मुलाकात सिविल इन्वेस्टिचर समारोह के ठीक बाद हुई। दिल्ली के राजनीतिक गलियारों ......