बिहार में बीजेपी विधायक की दिनदहाड़े गोली मारकर कर हत्याटैग:#BiharNews, #KatiharNews, #विधायककवितापासवान, #दिनदहाड़ेहत्या, #कटिहार सरेराह अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम कटिहार : बड़ी खबर बिहार से है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े हत्या की घटना को अंजाम दिया है. मामला कटिहार शहर से जुड़ा है जहां बीजेपी की महिला विधायक के भतीजे को शूटर्स ने दिनदहाड़े निशाना बनाया. बुधवार की सुबह अपराधियों ने कटिहार जिले की कोढ़ा सीट से बीजेपी की विधायक कविता पासवान के भतीजे को निशाना बनाते हुए दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला.गोली लगने से भाजपा विधायक के भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक का नाम नीरज पासवान बताया जाता है जो कि कोढ़ा की महिला विधायक कविता पासवान का भतीजा था. घटना कटिहार शहर के नगर थाना क्षेत्र के संग्राम संघ ड्राइवर टोला के पास की है.जानकारी के मुताबिक हत्या की इस घटना के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. मृतक नीरज पासवान की भी आपराधिक छवि थी और वह पूर्व मेयर शिवराज पासवान हत्याकांड में आरोपी था जो कि हाल ही में जेल से छूटकर बाहर निकाला था. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. हत्या की इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
बंगाल विधानसभा चुनाव : ममता का कॉन्फिडेंस जीत रहे 200 से ज्यादा सीटें, कार्यकर्ताओं से बोलीं- डटें रहें चाहें रात 2 ही क्यों न बज जाए ..काउंटिंग से पहले ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों और काउंटिंग एजेंटों के साथ मीटिंग की, जिसमें ......
दिल्ली-NCR बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर बारिश से गर्मी से राहत, यमुना विहार में गिरे ओले ..राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज फिर मौसम ने अचानक करवट ली है. तेज हवाएं चलने ......
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, 5 लोग जिंदा जले.. मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं. सभी मध्य प्रदेश के श्योपुर ......