मंगलसूत्र विवाद वाले विवाद पर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी

नई दिल्ली : प्रियंका गांधी शनिवार को गुजरात के वलसाड के धरमपुर में कांग्रेस कैंडिडेट अनंत पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के हाल ही में दिए बयानों को लेकर उन पर निशाना साधा. प्रियंका गांधी ने मंच से दो टूक कहा कि, आज देश के प्रधानमंत्री अपने पद की गंभीरता को आधार बनाकर आपसे बकवास बातें कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को अंकल भी कहा.  

प्रियंका गांधी ने जनसभा में कहा कि, 'हर जगह एक अंकल जी ऐसे होते हैं, जो दरबार लगाकर सबको ज्ञान देते रहते हैं. ऐसे ही अंकल जी किसी दिन कहने लगे कि सावधान हो जाओ, कांग्रेस सरकार आएगी तो आपके गहने-मंगलसूत्र चुरा लेगी और किसी और को दे देगी. तो ये सब सुनकर आप क्या करते.. हंसते न ! आज देश के प्रधानमंत्री अपने पद की गंभीरता को आधार बनाकर आपसे ऐसी बकवास बातें कर रहे हैं.

इसी मंच से उन्होंने कहा कि, इन्होंने (बीजेपी) कितनी गाली दी हमारे परिवार को इससे हमें कोई परवाह नहीं है. किसी को नहीं छोड़ा. मां को नहीं छोड़ा, पिता को नहीं छोड़ा, दादी को नहीं छोड़ा, दादा को नहीं छोड़ा, परदादा को नहीं छोड़ा, भाई को नहीं छोड़ा, पति को नहीं छोड़ा. कोई बात नहीं, करते रहें. 56 इंच का इनका सीना नहीं है. लोहे के सीने हैं हमारे. करते रहें लेकिन देश के सामने इस तरह के झूठ बोलना, इस स्तर पर आना. देश के सामने कि कोई राजनीतिक दल आके एक्स-रे लेकर आपके घर में घुसके मतलब मजाक की बात है.

प्रियंका गांधी ने शनिवार को गुजरात पहुंचीं. यहां उन्होंने वलसाड के धरमपुर में कांग्रेस कैंडिडेट अनंत पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के हाल ही में दिए बयानों को लेकर उन पर निशाना साधा. प्रियंका गांधी ने मंच से दो टूक कहा कि, आज देश के प्रधानमंत्री अपने पद की गंभीरता को आधार बनाकर आपसे बकवास बातें कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को अंकल भी कहा.  

प्रियंका गांधी ने जनसभा में कहा कि, 'हर जगह एक अंकल जी ऐसे होते हैं, जो दरबार लगाकर सबको ज्ञान देते रहते हैं. ऐसे ही अंकल जी किसी दिन कहने लगे कि सावधान हो जाओ, कांग्रेस सरकार आएगी तो आपके गहने-मंगलसूत्र चुरा लेगी और किसी और को दे देगी. तो ये सब सुनकर आप क्या करते.. हंसते न ! आज देश के प्रधानमंत्री अपने पद की गंभीरता को आधार बनाकर आपसे ऐसी बकवास बातें कर रहे हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

मंगलसूत्र विवाद वाले विवाद पर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाला: सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को अवैध बताने वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने भेजा जेल..

राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को अवैध ठहराने वाली अर्जी को खारिज करते हुए उन्हें ......