मणिपुर : CRPF जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो साथियों की मौत, 8 घायल टैग:#Manipur, #CRPFjawan, #ServiceRifle, #मणिपुर, #सीआरपीएफजवान, #सर्विसराइफल, #जवानघायलघायल जवानों को अस्पताल में किया गया भर्ती इंफाल : मणिपुर के इंफाल में सीआरपीएफ जवान ने अपने दो साथियों की हत्या कर खुद को भी गोली मार ली. घटना केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक कैंप में बीती रात की है. इस घटना में आठ जवान घायल हुए हैं. घटना इम्फाल पश्चिम जिले के लाम्फेल में सीआरपीएफ कैंप जा रही है. जानकारी के मुताबिक आरोपी जवान संजय कुमार, 120वीं बटालियन का हवलदार था. उसने अपनी सर्विस राइफल से अचानक गोलीबारी शुरू कर दी. उसने पहले एक कांस्टेबल और एक सब-इंस्पेक्टर को निशाना बनाया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली.आठ जवान घायल, अस्पताल में भर्तीइस हमले में कुल आठ जवान घायल है. सभी को इम्फाल स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल, इस गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल सका है. जांच पूरी होने के बाद चलेगा वजह का पता अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में क्या वजह थी, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा. सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी कैंप में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं. जवानों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्य क्षेत्र में तनाव को कम करने के उपायों पर भी विचार किया जा सकता है.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
'क्या आप बनेंगी मेरी नई प्रेस सचिव?' लेविट के इस्तीफे पर बोले ट्रंप, ऑन-एयर महिला रिपोर्टर को दिया ऑफर ..व्हाइट हाउस के प्रेस ब्रीफिंग रूम में जल्द ही एक नया चेहरा नजर आ सकता है। अमेरिका ......
दिल्ली पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, पीएम मोदी से की मुलाकात; केंद्र में जाने की अटकलों पर लगाया विराम..महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अचानक दिल्ली दौरे के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके मुख्यमंत्री पद ......
हिंद महासागर में बढ़ेगी भारत की धाक, नौसेना को मिलेगा 11,000 KM रेंज वाला 'आसमानी बाज'..रक्षा मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-2 में अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम्स इंक के ......