टैग:#दक्षिण कश्मीर, #जिला कुलगाम, #अंतर्गत, #गडर,
कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
फाइल फोटो


दक्षिण कश्मीर में जिला कुलगाम के अंतर्गत गडर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार यहां दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की सूचना है।

सुरक्षाबल आंतकियों को घेरकर गोलीबारी कर रहे हैं। जारी मुठभेड़ में एक जेसीओ जख्मी हो गया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर जेसीओ के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल जम्मू-कश्मीर का विशेष अभियान समूह, सेना और सीआरपीएफ मौके पर मौजूद हैं। कुलगाम मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की सूचना है।

एक्स पर शेयर किए गए ट्वीट में कश्मीर जोनल पुलिस ने कहा कि एक विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर मुठभेड़ शुरू हुई।

ट्वीट में कहा गया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कुलगाम के गुड्डर जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की विशेष अभियान समूह (एसओजी) काम पर हैं।


अधिक देश की खबरें

कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

फेरबदल की आहट: पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुलाकात, कुरियन का इस्तीफा, मल्होत्रा-चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष..

पीएम मोदी की राष्ट्रपति से मुलाकात सिविल इन्वेस्टिचर समारोह के ठीक बाद हुई। दिल्ली के राजनीतिक गलियारों ......