नई दिल्ली : NEET पेपर लीक को लेकर CJP के प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दायर अर्जेंट याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है।
CJI: वीडियो देखने का समय नहीं याचिकाकर्ता वकील ने CJI सूर्यकांत से गुजारिश की कि वो दिल्ली पुलिस के हमले के वीडियो देखें और मामले में सुओ मोटो संज्ञान लें। वकील ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सख्ती की गई और इसके कई वीडियो मौजूद हैं।
लेकिन भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने बीच में ही रोकते हुए कहा- "कोर्ट को वीडियो देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि हमारे पास इतना समय नहीं है।"
CJI ने वकील से सीधे कहा, "हमारे पास वीडियो देखने का समय नहीं है। आप न तो कोर्ट का समय बर्बाद करें और न ही खुद अपना समय बर्बाद करें।"
छात्रों ने उठाए थे ये मुद्दे वकील ने कोर्ट को बताया कि प्रदर्शनकारी छात्र NEET परीक्षा का सही तरीके से आयोजन और NTA में सुधार जैसे अहम मुद्दे उठा रहे हैं। उनकी मांग है कि परीक्षा प्रणाली को बेहतर बनाया जाए ताकि भविष्य में गड़बड़ियां न हों।
हालांकि कोर्ट ने इस आधार पर भी तत्काल सुनवाई से मना कर दिया।
क्या है मामला? 20 जुलाई को CJP का संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया था और आंसू गैस के गोले दागे थे। इस कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)