NEET पेपर लीक विवाद : NTA का बड़ा एक्शन, 47 अफसर बर्खास्त
धर्मेंद्र प्रधान (File Photo)


नई दिल्ली | CJP प्रोटेस्ट के बीच शिक्षा मंत्रालय ने NTA में बड़ा ओवरहॉल शुरू कर दिया है। NEET पेपर लीक विवाद के बाद जवाबदेही तय करने के लिए मंत्रालय ने सख्त कदम उठाए हैं।

NTA के 47 अफसर बर्खास्त
शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, NTA ने 47 अधिकारियों को टर्मिनेट कर दिया है। कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

मंत्रालय ने कहा कि यह कार्रवाई NTA में बड़े सुधार और जवाबदेही तय करने के अभियान का हिस्सा है। आने वाले दिनों में और भी अहम कदम उठाए जाएंगे।

मंत्रालय के अनुसार यह NTA के संपूर्ण पुनर्गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, ताकि परीक्षा प्रणाली पारदर्शी, विश्वसनीय और जवाबदेह बने।

धर्मेंद्र प्रधान नहीं देंगे इस्तीफा
CJP और विपक्ष की मांग के बीच सरकारी सूत्रों ने साफ किया कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे। सरकार का मानना है कि इस्तीफा देना सबसे आसान रास्ता है।

सूत्रों ने कहा "जनता ने सरकार को जनादेश दिया है। सरकार जिम्मेदारी निभाते हुए व्यवस्था में सुधार करेगी। पूरी पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के साथ खड़ी है।"

NTA में शुरू हुई भर्ती
ओवरहॉल के साथ NTA ने भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
1. 4 वरिष्ठ जनरल मैनेजर के पदों के लिए विज्ञापन जारी
2. UPSC के प्रतिभा सेतु पोर्टल से 16 यंग प्रोफेशनल्स के आवेदन मांगे

यह प्रो. के. राधाकृष्णन समिति की सिफारिशें लागू करने की दिशा में पहला बड़ा कदम है। यह समिति राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं में विवादों के बाद गठित की गई थी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें