आईपीएल 2022 : धोनी ने मचाई धूम, मुंबई इंडियंस की लगातार 7वीं हार
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी


मुंबई : आईपीएल 2022 के 33वें मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस 3 विकेट से हरा दिया है. मुंबई की ये लगातार सातवीं हार है. इस मुकाबले में चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कई सालों बाद अपने में लय में दिखे और आखिरी ओवर में 17 रन की मदद से टीम को जीत दिला दी. इस जीत के साथ जहां चेन्नई के खाते में अब चार अंक हो गए हैं, वहीं मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं. 


बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 156 बनाए थे. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही. पारी की पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सैंटनर ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की, लेकिन वो भी 9 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए.

इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स के जल्दी-जल्दी दो विकेट गिरने के बाद रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायडू ने टीम को संभालते हुए दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रन की साझेदारी हुई. इसके कुछ देर बाद उथप्पा आउट हो गए और बल्लेबाजी करने उतरे शिवम दुबे भी 13 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद रायडू टीम के लिए कुछ रन जोड़े लेकिन 40 रन बनाकर वो भी पवेलियन चलते बने.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक खेल की खबरें

ICC T20 Rankings: अबरार अहमद का धमाकेदार प्रदर्शन, नंबर-1 टी20 गेंदबाज बने; भारतीय बल्लेबाजों का जलवा बरकरार..

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा जारी ताजा T20I रैंकिंग में क्रिकेट जगत को बड़े फेरबदल देखने को ......