T20 वर्ल्ड कप लिए नही चुने गए शमी
चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति ने कन्वेन्शनल ऑस्ट्रेलियाई पिचों की अनदेखी करते हुए पारंपरिक लाइन को चुना है


नई दिल्ली:-16 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में मोहम्मद शमी को शामिल नही कियागया है।

शमी को पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद से सबसे क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में नहीं चुना गया था हालांकि वह ऑस्ट्रेलिया औरदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में खेलेंगे।  

चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति ने कन्वेन्शनल ऑस्ट्रेलियाई पिचों की अनदेखी करते हुए पारंपरिक लाइन को चुना है,टीम मेंकप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान केएल राहुल, पूर्व कप्तान विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के रूप में चार विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं।

ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दो विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जबकि हार्दिक पांड्या और हर्षल पटेल को ऑलराउंडर के रूप में हैं।  चोटिल रवींद्र जडेजा की जगह दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है।

अधिक खेल की खबरें

ICC T20 Rankings: अबरार अहमद का धमाकेदार प्रदर्शन, नंबर-1 टी20 गेंदबाज बने; भारतीय बल्लेबाजों का जलवा बरकरार..

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा जारी ताजा T20I रैंकिंग में क्रिकेट जगत को बड़े फेरबदल देखने को ......