आंद्रे कोली बने वेस्टइंडीज पुरुष टीम के अंतरिम कोच
वेस्टइंडीज क्रिकेट


सेंट जॉन्स : वेस्टइंडीज के लिए आंद्रे कोली को टीम का अंतरिम कोच नियुक्ति किया गया है. दरअसल, वेस्टइंडीज की टीम जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे से पूर्व कोली को कोच बनाया गया है. क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के निदेशक मंडल की बैठक के बाद उक्त फैसला लिया गया.

कोली, फिल सिमंस की जगह कोच नियुक्त किये गए हैं, जिन्होंने टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के जल्दी बाहर होने के बाद इस्तीफा दे दिया था. 48 वर्षीय कोली ने सिमंस के नेतृत्व में वेस्टइंडीज के सहायक कोच के रूप में काम किया है, जब टीम ने 2016 में टी20 विश्व कप जीता था.

इस साल, वह कैरेबियन प्रीमियर लीग का खिताब जीतने वाले जमैका तलावाह्स सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे. अंतरिम कोच नियुक्त किये जाने पर कोली ने कहा, "वेस्टइंडीज क्रिकेट मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है. जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी असाइनमेंट चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि हम दो टीमों के खिलाफ उनकी घरेलू परिस्थितियों में खेलेंगे। हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता होगी कि हमारी योजना और तैयारी उचित है."

उन्होंने कहा, " मुझे यकीन है, खिलाड़ी टीम की सफलता में योगदान करने के लिए उत्सुक हैं. मैं वेस्टइंडीज क्रिकेट के आगे के दौरों और विकास के लिए एक ठोस और सार्थक योगदान देने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहा हूं."


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक खेल की खबरें

विश्व क्रिकेट में जय शाह का दबदबा कायम: लगातार दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, अब मिशन ओलंपिक 2028 पर नजरें..

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रशासनिक गलियारों में भारत की मजबूत पकड़ एक बार फिर साबित हुई है। जय ......

'द बिग शो' का ग्रैंड फिनाले: ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, खत्म हुआ तूफानी दौर..

विश्व क्रिकेट के सबसे विस्फोटक और अनूठे बल्लेबाजों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने ......