GT Vs MI : गुजरात ने मुंबई को 55 रनों से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों ने किया निराश टैग:#IPL2023, #RohitSharmaStatement, #GTvsMI, #GujaratTitans, #MumbaiIndians गुजरात टाइटंस की ये पांचवीं जीत है.अहमदाबाद : आईपीएल 2023 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 55 रनों के बड़े स्कोर से हरा दिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात ने अपने ही घर में मुंबई को पटखनी दी है. इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस की पांचवीं जीत है.रोहित ने बल्लेबाजों को बताया हार का दोषी55 रनों से मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- हमारे खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन अंतिम ओवरों में उन्होंने भी काफी रन लुटा दिए. रोहित ने कहा-हम मैच जीत सकते थे, हमारी बैटिंग लाइनअप बड़ी थी. लेकिन बल्लेबाजी अच्छी नहीं होने के चलते हार का सामना करना पडा है.बल्लेबाजों ने किया निराशगुजरात टाइटंस से मिले 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई के ओपनर बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा (2) जबकि ईशान किशन (13) रनों पर आउट हो गए. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कैमरून ग्रीन ने टीम के लिए अच्छे शॉट लगाए, लेकिन वह भी ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिक पाए और 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसी तरह सूर्य कुमार ने कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन 22 रन के निजी स्कोर पर नूर अहमद ने कैच आउट कर दिया. युवा बल्लेबाज नेहल वढेरा ने टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वो भी 40 रनों के स्कोर पर आउट हो गए.गेंदबाज भी रहे फ्लॉपमुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया. हालांकि, अर्जुन तेंदुलकर ने अपने दूसरे ही ओवर में गुजरात को ऋद्धिमान साहा के रूप में पहले झटका दिया, इसके बाद गुजरात के बल्लेबाज ताबड़तोड़ रन बनाने में जुट गए. मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट 2 विकेट लेग स्पिनर पीयूष चावला लिए. इसके अलावा अर्जुन (2 ओवर, 9 रन), रिले मेरेडिथ (49 रन दिए), बेहरेनडॉर्फ(37 रन दिए) और कुमार कार्तिकेय (39 रन दिए) ने 1-1 विकेट लिया. ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने भी 2 ओवर में बिना विकेट लिए 39 रन दे दिए.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
बॉल बॉय से एशियन गेम्स मेडल तक: जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला पदक..किस्मत जब रास्ते बदलती है, तो मंजिलें इतिहास बन जाती हैं। मध्य प्रदेश के छोटे से शहर ......
दिल्ली में अभिषेक शर्मा का ऐतिहासिक तूफान, भारत ने अफगानिस्तान का 3-0 से किया सूपड़ा साफ..दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम ने फिर अपना दबदबा साबित किया है। तीसरे ......
IND vs AFG: दिल्ली में अभिषेक शर्मा का बवंडर, 30 गेंदों में ठोका रिकॉर्ड शतक; रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त..दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए T20 मुकाबले में अभिषेक ने पहले ही ओवर से अफगानी ......