छह सदस्यीय भारतीय दृष्टिबाधित जूडो टीम बाकू पहुंची
File Photo


लखनऊ  : 06 सदस्यीय भारतीय दृष्टिबाधित जूडो टीम लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बाकू पहुँची। जहाँ आई.बी.एस.ए. जूडो ग्राण्ड प्री का आयोजन नेषनल पैरालम्पिक कमेटी ऑफ दि रीपब्लिक ऑफ अज़रबेजान द्वारा किया जा रहा है।  दृष्टिबाधित जूडो खिलाडि़यों हेतु इण्डियन ब्लाइंड एण्ड पैरा जूडो एसोसिएशन द्वारा इण्डियन पैरा जूडो एकेडमी, हलवासिया कोर्ट, हजरतगंज, में प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें सोमा नगाऊ, जापानी कोच द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया। 

उपरोक्त प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश से 04 खिलाड़ी एवं 02 ऑफीषियल्स भाग ले रहे हैं। जिसमें 01 पुरुष एवं 03 महिला खिलाड़ियों के अतिरिक्त 01 मैनेजर कम कोच एवं 01 फिजि़योथेरेपिस्ट हैं।  इंडियन ब्लाइंड एण्ड पैरा जूडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दृष्टिबाधित जूडोकाओं से आषा है कि वो प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर पदक हासिल कर प्रदेश तथा देश को गौरवान्वित करेगें।

इससे पूर्व भी कई बार ये दृष्टिबाधित खिलाड़ी राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश तथा देश को गौरवान्वित कर चुके हैं तथा हाल ही में बर्मिंघम, यूके. में सम्पन्न हुई आई.बी.एस.ए. वर्ल्ड गेम्स में कांस्य पदक जीता।  यह जानकारी इंडियन ब्लाइंड एण्ड पैरा जूडो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया जी ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में दीं। उन्होने यह भी बताया कि यह प्रतियोगिता 2024 फ्रांस पैरालम्पिक की क्वालिफिकेशन टुर्नामेन्ट भी है, जो भी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उनके अच्छे प्रदर्शन व पदक प्राप्त करने पर उन्हें आगामी पैरालम्पिक हेतु प्वाइंट भी मिलेगें।  


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक खेल की खबरें

विश्व क्रिकेट में जय शाह का दबदबा कायम: लगातार दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, अब मिशन ओलंपिक 2028 पर नजरें..

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रशासनिक गलियारों में भारत की मजबूत पकड़ एक बार फिर साबित हुई है। जय ......

'द बिग शो' का ग्रैंड फिनाले: ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, खत्म हुआ तूफानी दौर..

विश्व क्रिकेट के सबसे विस्फोटक और अनूठे बल्लेबाजों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने ......