कांग्रेस को झटका : बसपा में शामिल हुए फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्षटैग:#फर्रुखाबाद#सदर#सीट#पर#टिकट#न#मिलने#से#नाराज#वहाँ#के#जिलाध्यक्ष#ने#कांग्रेस#छोड़कर#फाइल फ़ोटो फर्रुखाबाद :फर्रुखाबाद सदर सीट पर टिकट न मिलने से नाराज वहाँ के जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया है। अब वह पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद के सामने सदर सीट पर बसपा से चुनाव लड़ेंगे ! जिलाध्यक्ष के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने नवंबर 2019 से पद संभालने के बाद पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की थी। इससे संगठन मजबूत होने के साथ कांग्रेस कमेटी को नई ऊर्जा मिली थी। विधानसभा चुनाव में विजय कटियार ने कांग्रेस से फर्रुखाबाद सदर सीट पर टिकट के लिए आवेदन किया था।पार्टी ने सदर सीट से पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद को टिकट देकर चुनावी रण में उतार दिया। पार्टी के लिए दिनरात मेहनत करने के बावजूद टिकट न मिलने से जिलाध्यक्ष विजय कटियार नाराज थे। विजय कटियार के पिता स्व.राजेंद्र नाथ कटियार कांग्रेस से लगातार 10 वर्ष जिलाध्यक्ष पद पर रहे थे।मेहनत के बावजूद कांग्रेस से टिकट न मिलना विजय कटियार की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया। इसी के चलते उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) का दामन थाम लिया। बसपा से उन्हें फर्रुखाबाद सदर सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट भी मिल गया। पता चला है कि बसपा पहले से ही पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी को टिकट देने पर विचार कर रही थी। विजय कटियार के बसपा में शामिल हो जाने से पिछड़ा वर्ग का चुनावी रण में उतारने के लिए बसपा को प्रत्याशी भी मिल गया। इधर संगठन को मजबूती देने वाले जिलाध्यक्ष के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बसपा जिलाध्यक्ष नगेंद्र पाल सिंह जाटव ने बताया कि विजय कटियार को सदर सीट से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है।
अमरोहा में 3 बहनों ने 1 लड़के से की शादी, बोलीं- हम खुश, ट्रोल न करें ..धोरिया गांव के किसान रमेश की बेटियां सरोज, सावित्री और संतोष ने विकास उर्फ विक्कू के साथ ......
Green Election से बदली चुनाव की तस्वीर, डॉ. हीरा लाल सम्मानित..लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. हीरा लाल को यह अवॉर्ड वृक्षारोपण, वृक्ष संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त ......
शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी नर्सों पर हमला, अपहरण की कोशिश, डायलिस यूनिट में तोड़फोड़..राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में ट्रेनी नर्सों पर हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ......