अखिलेश-जयंत की संयुक्त प्रेसवार्ता में भाजपा पर हमला
फाइल फ़ोटो


आगरा : शुक्रवार को अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने आगरा में संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर करारे प्रहार किए। जयंत ने जहां आलू किसानों के हितों की बात सामने रखी वहीं अखिलेश यादव ने आगरा शहर को प्रेम और सौहर्द्र का शहर बताया। जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा आगरा के लिए कार्य किए। यहां के किसानों के लिए काम किए। आगरा में आलू किसान को कुछ नहीं मिला। जयंत ने बुलंदशहर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के दावे और वादे खोखले हैं। अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि ये बहुरंगी गठबंधन है, लाल सपा का है, रालोद के साथ इस बार सफेद भी है। वहीं आंबेडकरवादी नीला रंग भी है। इस बार एकरंगी लोगों को हराएंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि नौकरी-रोजगार के लिए गए नौजवानों को सरकार ने अपमानित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार का चुनाव एक-एक यूथ अपने बूथ से भाजपा को ऐतिहासिक हार दिलाएगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि क्या मुख्यमंत्री कंप्रेशर हैं जो गर्मी निकाल देंगे। इस बार गोरखपुर की जनता उत्तराखंड भेज देगी। कोरोना काल की बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि न दवाएं दे सके और न इलाज। मुरैना का एक युवक लॉकडाउन में अपने घर नहीं पहुंच सका, रास्ते में दम तोड़ दिया। सूटकेस पर एक मां अपने बच्चे को ले जा रही थी और यहां के अधिकारी कह रहे थे कि बचपन में हम भी सूटकेस पर बैठकर गए थे। सरकार जागरूक नहीं थी। सरकार ने आगरा से आईं खबरों के बाद भी तैयारी नहीं की। कोविड की तस्वीरें कोई नहीं भूल सकता है। ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़े। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों की, गरीबों की सभी की मदद की।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने कारोबार पर सहयोग नहीं किया। एक जिला-एक उत्पाद ठप हो गया। डबल इंजन की सरकार ने कारोबार ठप कर दिया। जितने भी बड़े काम है समाजवादी सरकार में शुरू हुए  थे। पीने के पानी के गंगाजल प्रोजेक्ट को समाजवादी सरकार ने दिया। मेट्रो समाजवादी सरकार की देन है। सरकार सपा शासनकाल के कार्यों को अभी भी पूरा नहीं कर पा रही है। तकलीफ म्यूजियम से भी थी। सरकार ने अभी तक म्यूजियम पूरा नहीं किया। वहां पहुंचकर चौकीदार से पूछा था कि एसी क्यों नहीं लगे, बताया कि इनकी वारंटी भी खत्म हो गई। छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगेगी और जीजाबाई की प्रतिमा भी लगेगी। आगरा गंगाजमनी तहजीब का शहर है। ताजगंज को हजरतगंज से समाजवादी पार्टी की सरकार ने जोड़ा। आगरा ऐसा शहर है जिसमें पर्यटन बढ़ाया जा सकता है। सरकार ने आलू नहीं खरीदा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार बनने पर ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिससे किसान बर्बाद न हो और कोल्ड स्टोरेज भी चलें। चमड़ा कारोबार को पहले भी सहयोग दिया है और आगे भी करेंगे। आगरा से सीटें नहीं मिलीं, लेकिन विकास कभी रोका नहीं। ताजमहल के आसपास काम जो शुरू हुआ था वो ठप है। यमुना नदी गंदी है। गंगा को साफ करने वाले यमुना साफ नहीं कर सके। नदी नाला बन गई है। सफाई नहीं कर सके। आगरा के लोग किसान, व्यापारी, नौजवान हर वर्ग के लोग मिलकर सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का कार्य करेंगे।

सपा प्रमुख ने असदुद्दीन औवेसी पर हुए हमले पर कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। अपराधी प्रदेश छोड़ने की बात करते थे लेकिन ये घटना निंदनीय है। सपा ने विकास के लिए कई कार्य किए, मथुरा-वृंदावन में लाखों सैलानी आते थे। पर्यटकों के लिए साइकिल हाईवे बनाया था, लाइन सफारी बनाई गई। चंबल के इलाके में बर्ड फेस्टिवल कराया गया। बाबा मुख्यमंत्री को नफरत से लगाव है, इन्हें किसी ने लगाव नहीं है।


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

रायबरेली कॉलेज बवाल: ABVP और सपा छात्र सभा में झड़प के बाद सियासी उफान; अखिलेश बोले 'PDA पर हमला', मंत्री ने कसा तंज

रायबरेली कॉलेज बवाल: ABVP और सपा छात्र सभा में झड़प के बाद सियासी उफान; अखिलेश बोले 'PDA पर हमला', मंत्री ने कसा तंज..

उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज का गेट गुरुवार दोपहर उस वक्त अखाड़ा बन ......

हर-हर महादेव के जयघोष से आस्था का महाकुंभ: ऊंचाहार में 5 लाख से अधिक कंठों ने एक स्वर में की देश के प्रधानमंत्री की मंगलकामना

हर-हर महादेव के जयघोष से आस्था का महाकुंभ: ऊंचाहार में 5 लाख से अधिक कंठों ने एक स्वर में की देश के प्रधानमंत्री की मंगलकामना..

यह विशेष अनुष्ठान उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय की पहल पर आयोजित श्री ......