चुनावी सभा में अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
जनसभा संबोधित करते अखिलेश यादव


आगरा : आगरा जिले की बाह विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी के समर्थन में अखिलेश यादव ने रविवार को एक जनसभा को संबोधित किया। सपा मुखिया ने भाजपा सरकार को अपने संबोधन में निशाने पर रखा। जनसभा को संबोधित करने मंच पर पहुंचे अखिलेश ने सबसे पहले लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश यादव ने कहा कि लता मंगेशकर ने तीस हजार से अधिक गीत दिए, जिन्हें आज भी हम उन्हें सुनते हैं। उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके जैसा न कोई है और न होगा। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उनके सम्मान में बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा।

जनता को संबोधित करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। कोरोना संक्रमण काल में सरकार लोगों को इलाज नहीं दे सकी। सपा सरकार में दी गईं एंबुलेंस गांव-गांव पहुंचीं और लोगों को अस्पताल लेकर आई। डायल 100 को बदल दिया लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ाई। पुलिस की गाड़ियों को कबाड़ा कर दिया। न टायर बदले न गाड़ियां बदलीं गईं। सपा सरकार में राममनोहर लोहिया अस्पताल बनाया गया। लेकिन भाजपा सरकार ने एक भी अस्पताल नहीं बनाया। 

बटेश्वर अटल बिहारी वाजपेयी की स्थली है। यहां सरकार बनने पर युवाओं का भविष्य सुधारने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। सपा ने साइकिल हाईवे बनाया जिस पर ट्रैक्टर भी चल सके लेकिन भाजपा ने विकास नहीं कराया। बटेश्वर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया जाएग। मंदिरों की श्रृंखला को सपा सरकार ने जीर्णोंद्धार करने का काम किया था।

अखिलेश यादव ने कहा कि किसान की खाद की बोरी चोरी हो गई, बिजली नहीं मिली। कोई कारखाना भी नहीं बनाया गया। उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला पुल सपा सरकार में बनाया गया था जो अब तक पूरा नहीं हुआ। बाह विधानसभा में किसान परेशान है। यहां सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलता है। तीन सौ यूनिट बिजली बिल माफ होगा, कोई बिल नहीं देना होगा। गरी परिवार की महिलाओं को पेंशन तीन गुना अधिक दी जाएगी।

बाबा मुख्यमंत्री गर्मी निकालने की बात करते हैं, हम नौजवानों को पुलिस-सेना में भर्ती निकालने का काम करेंगे। वो गर्मी निकालने की बात करते हैं, हम भर्ती निकालने की बात करते हैं। नदियों में पानी लाने के लिए कोई भी परियोजनाए लानी पड़ी लाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नाम बदल सकते हैं, रंग बदल सकते हैं, हम बाह को जिला बनाने में पीछे नहीं हटेंगे। मंच से लता मंगेशकर को मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

रायबरेली कॉलेज बवाल: ABVP और सपा छात्र सभा में झड़प के बाद सियासी उफान; अखिलेश बोले 'PDA पर हमला', मंत्री ने कसा तंज

रायबरेली कॉलेज बवाल: ABVP और सपा छात्र सभा में झड़प के बाद सियासी उफान; अखिलेश बोले 'PDA पर हमला', मंत्री ने कसा तंज..

उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज का गेट गुरुवार दोपहर उस वक्त अखाड़ा बन ......

हर-हर महादेव के जयघोष से आस्था का महाकुंभ: ऊंचाहार में 5 लाख से अधिक कंठों ने एक स्वर में की देश के प्रधानमंत्री की मंगलकामना

हर-हर महादेव के जयघोष से आस्था का महाकुंभ: ऊंचाहार में 5 लाख से अधिक कंठों ने एक स्वर में की देश के प्रधानमंत्री की मंगलकामना..

यह विशेष अनुष्ठान उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय की पहल पर आयोजित श्री ......