मथुरा में प्रियंका गांधी रोड शो से पहले किया यमुना पूजन
यमुना पूजन करतीं प्रियंका गांधी


मथुरा :कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी पहले चरण का चुनाव प्रचार थमने से चंद घंटे पहले श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा पहुंचीं है। वह यहां कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के समर्थन में प्रचार करने आई हैं। सबसे पहले प्रियंका गांधी ने विश्राम घाट पर विधि-विधान से यमुना पूजन किया। यमुना पूजन के बाद प्रियंका गांधी ने रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए जनता से वोट की अपील की। 

प्रियंका गांधी का रोड शो विश्राम घाट से शुरू हुआ। यहां से वह छत्ता बाजार, होलीगेट चौराहा होती हुई कोतवाली रोड, भरतपुर गेट चौराहा, दरेसी रोड डीग गेट चौराहा पर पहुंची, जहां रोड शो का समापन हुआ। इस दौरान उनके साथ हरियाणा से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे। रोड शो के दौरान जगह-जगह प्रियंका गांधा का स्वागत किया गया। 

मथुरा के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आगरा के खेरागढ़ में रोड शो करेंगी। यहां प्रियंका गांधी मंडी समिति से खेरागढ़ मुख्य बाजार तक रोड शो करेंगी। इस दौरान प्रत्याशी रामनाथ सिंह सिकरवार के समर्थन में वोट मांगेंगी। तकरीबन तीन किलोमीटर तक लोगों से जनसंपर्क करने के बाद वह रवाना हो जाएंगी। 

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, अंतिम आदेश तक नहीं होगी गिरफ्तारी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, अंतिम आदेश तक नहीं होगी गिरफ्तारी ..

लाहाबाद हाईकोर्ट ने यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के ......

बरेली : थाने में आत्मदाह की कोशिश के मामले में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बरेली : थाने में आत्मदाह की कोशिश के मामले में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

पीड़ित अक्षय कुमार नामक डिलीवरी एग्जीक्यूटिव मंगलवार को तीन बार शिकायत लेकर थाने पहुंचा था, लेकिन उसकी ......