कैंट उम्मीदवार ब्रजेश पाठक ने किया जनसंपर्क, लोगों से किया शत-प्रतिशत मतदान की अपील टैग:#Lucknow, #BharatiyaJanataParty, #Canttseat, #BrajeshPathak, #ChiefMinisterYogiAdityanathचुनावी बैठक में पहुंचे ब्रजेश पाठकलखनऊ : राजधानी लखनऊ के राजेंद्र नगर स्थित नेहरू नगर में गुरदीप सिंह काका के आवास पर एक चुनावी बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के कैंट सीट के उम्मीदवार ब्रजेश पाठक यहां पहुंचे थे। ब्रजेश पाठक ने यहां उपस्थित लोगों का अभिवादन किया और चुनाव में उन्होंने मतदान करने के साथ भाजपा सरकार बनाने का आग्रह किया.बता दें आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी उम्मीदवार ब्रजेश पाठक ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सपा सरकार में आतंकियों और गुंडों को बढ़ावा दिया गया है. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की है. उन्होंने कहा आज महिलाएं सुरक्षित हैं. माफिया के खिलाफ योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर रही है.पाठक ने उपस्थित जनमानस से आग्रह किया है कि कैंट विधानसभा सीट पर आज तक 23 फीसदी से अधिक मतदान नहीं हुआ. इसलिए आपको इस रिकॉर्ड को तोड़ना है. उन्होंने कहा 23 फरवरी को होने वाले मतदान में आपके हिस्सेदारी शत प्रतिशत होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मै आपके सुख-दुःख में हमेशा साथ रहूंगा. इस इस एरिया से मेरा पुराना लगाव रहा है. हम कभी इधर काका भाई के साथ घूमते फिरते रहते थे. (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
कुशीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर..एक तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों ......
झांसी में शादी में मगन रहा चौकीदार, श्मशान के बाहर 3 घंटे तक विलाप करते रहे परिजन..उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल ......
लापरवाही या साजिश? पीलीभीत में चुनाव आयोग ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को किया निलंबित, BNS की धारा 198 जोड़ी गई..पीलीभीत की सदर विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और हेरफेर का मामला ......