यूपी : ह्रदय गति रुकने से हेड कांस्टेबल का निधन
हेड कांस्टेबल मो अफरोज (File Photo)


हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली के चौकी गंजजल्लाबाद में तैनात हेड कांस्टेबल अफरोज को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. बता दें कि साथी पुलिसकर्मियों द्वारा आनन-फानन अफरोज को सीएचसी मल्लावां लाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने हेड कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया.
 
जानकारी के मुताबिक हेड कांस्टेबल अफरोज (47) पुत्र स्व. शरीफ जनपद रायबरेली के बालहू पोस्ट एहार निवासी थे जो मल्लावां कोतवाली के चौकी गंजजल्लाबाद में लगभग साढ़े चार माह पहले तैनात मिली थी. 

जानकारी के मुताबिक शनिवार को सुबह हेड कांस्टेबल मो अफरोज तैयार ड्यूटी के लिए तैयार हुए थे, तभी उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा तो अपने साथियों को बताया तो साथी पुलिसकर्मी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उन्हें कुछ मृत घोषित कर दिया.

बाद में हेड कांस्टेबल की मृत्यु की खबर उनके स्वजनों को दी गई. हेड कांस्टेबल अफरोज अपने पीछे तीन पुत्र जीसान 19, अरसान 17 और अरमान 7 वर्ष को छोड़ गए हैं और सभी लखनऊ के महानगर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं.

1997 में पुलिस विभाग में हुई थी भर्ती
हेड कांस्टेबल मो अफरोज 1997 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे. उनका चचेरा भाई जावेद रेलवे पुलिस में तैनात हैं. अचानक उनकी मृत्यु से परिवार में मानो पहाड़ सा टूट पड़ा.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

BSP विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की छापेमारी, छापेमारी में करीब 50 अधिकारी और कर्मचारी शामिल

BSP विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की छापेमारी, छापेमारी में करीब 50 अधिकारी और कर्मचारी शामिल ..

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित गोमतीनगर वाले आवास पर इनकम टैक्स ने छापेमारी ......

अखिलेश यादव के ऑफर पर संजय निषाद ने किया पलटवार, कहा-भाड़े के पहलवान से अखाड़ा नहीं जीता जाता

अखिलेश यादव के ऑफर पर संजय निषाद ने किया पलटवार, कहा-भाड़े के पहलवान से अखाड़ा नहीं जीता जाता..

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वार डिप्टी सीएम के पद ......